Anti-corruption ने थाने के बाहर बिछा रखा था जाल, रिश्वत लेते ही कांस्टेबल को दबोचा, मचा हड़कंप
Anti-corruption caught a constable:भले ही प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हो, लेकिन पुलिसकर्मी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है।
बदायूं जनपद में थाने के अंदर पीड़ित व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए एक सिपाही को एंटी करप्शन ने शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ लिया। सिपाही को पकड़ने के साथ ही उसके पास से एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत में लिए गए रुपए बरामद किया।

थाने के अंदर से सिपाही को पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में सिपाही से पूछताछ करने के साथ ही एंटी करप्शन की टीम द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और लिखापढ़ी की जा रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जिले के कादर चौक थाने का है। बताया जा रहा है कि कादर बाड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति से थाने में दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने के लिए एक सिपाही ने 50 हजार रुपए मांगे थे। सौदा 20 हजार में तय हुआ था।
इस मामले में पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन से शिकायत कर दी गई। शिकायत करने के बाद एंटी करप्शन टीम द्वारा सिपाही से बात करने और रुपए देने के लिए स्थान के बारे में पूछने के लिए कहा गया। ऐसे में सिपाही ने उसे कादर चौक थाने के आगंतु कक्ष में ही रुपए लेकर बुला लिया।
पीड़ित व्यक्ति रुपए लेकर आगंतुक कक्ष में पहुंचा इससे पहले ही एंटी करप्शन ने थाने के बाहर जाल बिछा रखा था। पीड़ित ने जैसे ही सिपाही को रुपए दिए इस समय एंटी करप्शन की टीम थाने में प्रवेश कर गई और सिपाही प्रवेंद्र को गिरफ्तार कर ली।
थाने के अंदर सिपाही के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद थाने में हड़कंप मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह अपने आवास पर भोजन करने गए थे। फिलहाल इस मामले में एंटी करप्शन द्वारा सिपाही के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications