उत्तर प्रदेश में योगी के कई मंत्रियों को लोकसभा का टिकट दे सकती है बीजेपी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन का तोड़ ढूंढने में लगी है। भाजपा उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों का मूल्यांकन कर रही है और सासंदों के कामकाज, उनकी लोकप्रियता, यहां तक कि विपक्षी दलों के हमलों का जवाब देने में सक्षम उम्मीदवारों की तलाश भी की जा रही है। तीन राज्यों में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजती दिखाई दे रही है।

बीजेपी यूपी में काट सकती है कई वर्तमान सांसदों का टिकट

बीजेपी यूपी में काट सकती है कई वर्तमान सांसदों का टिकट

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 73 सीटों पर जीत हासिल की थी। अबकी बीजेपी ने 1.67 लाख बूथों पर तैयारियां की हैं और पार्टी ने 73 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी ने 11-21 सदस्यों को बूथ स्तर पर कमेटी के लिए नियुक्त किया है। बीजेपी के लिए अपने सांसदों के खिलाफ आम लोगों की नाराजगी से निपटना बड़ी चुनौती हो सकती है। बीजेपी की राज्य में भी सरकार है और केंद्र में भी 4.5 साल से सत्ता में हैं, ऐसे में पार्टी किसी प्रकार का बहाना बनाने की स्थिति में नहीं है।

योगी सरकार के मंत्रियों को दिया जा सकता है टिकट

योगी सरकार के मंत्रियों को दिया जा सकता है टिकट

ऐसी अटकलें हैं कि कुछ सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं और कुछ प्रभावी नेताओं को इनकी जगह चुनाव में उतारा जा सकता है। योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है। कुछ सांसद मोदी लहर में चुनाव तो जीत गए लेकिन उन्होंने अपने इलाके में कुछ खास किया नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमा मालिनी की जगह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मथुरा से टिकट दिया जा सकता है।

कांग्रेस-सपा के गढ़ में जीत के लिए बीजेपी लगाएगी जोर

कांग्रेस-सपा के गढ़ में जीत के लिए बीजेपी लगाएगी जोर

बीजेपी 17 आरक्षित सीटों पर भी खास ध्यान दे रही है। जबकि सामान्य वर्ग के कुछ दावेदार अन्य दलों में भी विकल्प तलाश रहे हैं। खबर है कि बीजेपी के कुछ सांसद अखिलेश यादव से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन ये बैठक नहीं हो पाई। बीजेपी ऐसे सांसदों का टिकट भी काटने के मूड में है जो दूसरे दलों के संपर्क में है। जबकि पार्टी सोनिया गांधी की सीट रायबरेली, राहुल गांधी की सीट अमेठी पर खास ध्यान दे रही है। इसके अलावा पार्टी की नजरें सपा की कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीट के साथ-साथ आजमगढ़ सीट पर भी है। पार्टी उपचुनाव में गोरखपुर, फुलपुर और कैराना सीट गंवाने के बाद दोबारा इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+