चिड़ियाघर ने पेंट कर गधे को बना डाला जेब्रा, तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर उड़ा जमकर मजाक
नई दिल्ली। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक चिड़ियाघर में अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने काले और सफेद रंग से पेंट कर गधे को जेब्रा बना दिया। कर्मचारियों ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधे को रंग कर उसके ऊपर काली-सफेद धारियां बना दीं। कर्मचारियों की स्कीम काम भी कर गई। लोग पेंट किए हुए गधे को जेब्रा ही समझ रहे थे, लेकिन एक छात्र ने चिड़ियाघर के कर्मचारियों की इस चालाकी को पकड़ ली और उसने रंगे हुए गधे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं।
पढ़ें- पिता की डेडबॉडी के साथ मॉडल ने ली सेल्फी, फैंस ने लगा दी क्लास
पढ़ें-बारिश में भीगते कपल की किसिंग फोटो हुई वायरल
Egypt zoo accused of painting donkey to look like a zebra
— @Georgebakhos1 (@GeorgeBakhos1) July 26, 2018
Proves that not everything is black and white.
Zebra or Donkey? pic.twitter.com/5TYSNeL3ok
लोगों ने चिड़ियाघर की इस हरकत पर आपत्ति जताई और उसका मजाक उड़ाया। लोगों ने मजाकिया ढंग से लिखा कि चिड़ियाघर प्रशासन की कलात्मकता को धन्यवाद। वहीं चिड़ियाघर प्रशासन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जानवर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।
पढ़ें-Video: भूल से भी कार में न छोड़े पानी की बोतल, देखें हो सकता है कितना खतरनाक