युवक की अनोखी तकनीकी, Video को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए आनंद महिंद्रा
नई दिल्ली, 09 जून। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर कुछ खास विषयों को लेकर कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक युवक का वीडियो शेयर किया है। उन्हें वीडियो को कैप्शन दिया है 'Necessity is the mother of invention' यानी हमारी जरूरतें ही नए आविष्कार को जन्म देती हैं।

दरअसल, ये वीडियो एक ऐसी जगह का है जहां बारिश के कारण भारी जल जमाव हो गया है। आसपास के घरों और दुकानों तक पानी पहुंच चुका है। ऐसे में एक युवक ने बाहर निकलने की अनोखी तकनीक निकाली। युवक ने दो स्टूल लिए और उसमें रस्सी बांधी। एक स्टूल को पानी में सीधा रखा और उस पर पैर रखा। युवक जैसे ही कदम आगे बढ़ात वो पीछे वाले स्टूल को रस्सी के सहारे पानी से निकाल कर आगे रखता और उस पर पैर रखकर आगे बढ़ जाता है।
👍🏽 As the saying goes: Necessity is the mother of invention… pic.twitter.com/VjyD2LzgAR
— anand mahindra (@anandmahindra) July 8, 2022
आनंद महिंद्रा ने दिया ये कैप्शन
ये वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो साथ दिए गए कैप्शन में लिखा 'Necessity is the mother of invention'। सच में युवक का ये पानी से निकलने का अनोखा तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications