हँसते-हँसते पेट में दर्द कर देंगे ये चार वीडियो
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अकसर ऐसा होता है कि अचानक शीशा देखकर इंसान रुक जाता है और अपने बाल या फिर कपड़े सही करने लगता है। ये तो रही इंसानों की बात लेकिन जरा सोचिए बीच जंगल में एक बड़ा सा शीशा आ जाए तो माजरा कैसा होगा। जानवर खुद को शीशे में देखकर कैसी-कैसी प्रतिक्रिया देंगे यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।
तो आईए आज आपको कुछ ऐसी ही वीडियो दिखाते हैं जिसे देखने के बाद आपके पेट में दर्द हो जाएगा। अरे... अरे.... हंसते-हंसते दर्द हो जाएगा। इन वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से सिर्फ एक लाइन निकलेगी ''ओह माई गॉड, इट्स टू मच''।
किसने की शीशा लगाने की गुस्ताखी
बीच जंगल शीशा देखकर गोरिल्ला को आया गुस्सा। शीशा तोड़ने के लिए दे मारा चपाट।
शीशा देख नखरे करने लगीं बिल्ली मौसी
घर में शीशे के सामने आने के बाद बिल्ली मौसी तो मानो इतराने लगी। शीशा देखते ही उनके अलग-अलग पोज बाहर आने लगे।
अरे... अरे... गुस्सा क्यों
शीशा के सामने आने के बाद बिल्ली गुस्सा गई और गुस्से में लगी करतब दिखाने।
साला मैं तो साहब बन गया
शीशा देख ह्यूमन एप तो बिल्कुल खुद को हीरो समझने लगे। एक के बाद एक लुक देकर कहने लगे आई एम सो स्मार्ट












Click it and Unblock the Notifications