Year Ender 2023: इस साल के लिए बाबा वेंगा ने की थी खतरनाक भविष्यवाणियां, जानिये कौन-कौन सी हुईं सच
Baba Venga 2023 predictions: इस साल 2023 के लिए बाबा वेंगा ने कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो बेहद डरा देने वाली थीं। आइये जानते हैं ये कौन सी हैं, जो असल में इस साल सच साबित हुई हैं।
बाबा वेंगा ने साल 1579 ने कुछ भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें सुनने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए। इस कड़ी में उन्होंने साल 2023 के लिए भी कुछ खतरनाक भविष्यवाणियां की थीं। ऐसे में आइये जानते हैं कि इनमें से कौनसी भविष्यवाणियां सच हुईं।

साल 2023 के लिए बाबा वेंगा ने तीसरे विश्व युद्ध और परमाणु हमले की आशंका जताई थी। पृथ्वी पर तबाही मचने की बात भी उन्होंने कही थी। इसके अनुसार एक खगोलीय घटना होने का भी अनुमान जताया गया था।
अब जरा 2023 में हुई घटनाओं पर नजर डाली जाए तो इस साल इजराइल और हमास और रूस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध देखने को मिला। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी यहां काफी हद तक सच साबित हुई।
इसके बाद भविष्यवाणी में सौर सुनामी का भी जिक्र था, जिससे पृथ्वी पर तबाही मचने की भी बात कही गई। इसमें चेतावनी दी गई थी कि इंटरनेट, जीपीएस और रेडियों सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं। इससे आसमान में भी काफी अजीबोगरीब चीजें दिख सकती हैं।
इसके बाद बाबा वेंगा ने ये भी बताया था कि साल 2023 में लैब में बच्चों पर एक्सपेरिमेंट होगा। यहां लैब में बच्चे पैदा किए जा सकेंगे। ऐसी खबरें तो सुनने को मिली हैं मगर इसका कोई भी इंसीडेंट अभी तक सामने नहीं आया है।
इसके बाद बाबा वेंगा ने जैविक हथियारों से हजारों लोगों की मौत होने की भी भविष्यवाणी की थी। प्रेडिक्शन में भयंकर तूफान का भी जिक्र था। ये बातें भी काफी हद तक सच साबित हुईं क्योंकि भारत समेत कई वेस्टर्न देशों में तूफान की खबरें भी सामने आईं, जिनसे काफी नुकसान झेलना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications