Pics: 47.2 करोड़ का हेलीकॉप्टर लेकर यादाद्री मंदिर पहुंच गया 'भक्त', कराई भव्य पूजा
भगवान में अटूट अस्था उस वक्त देखने को मिली जब अरबपति व्यवसाई ने करोड़ों खर्च कर हेलीकॉप्टर खरीदा। ईष्ट को नहीं भूला और हेलीकॉप्टर लेकर सीधे मंदिर पहुंच गया।

Helicopter Grand Puja in Yadadri Temple: कई बार लोग पैसों के घमंड इस तरह चूर हो जाते हैं कि उन्हें अपने या फिर पराए में फर्क नहीं लगता है। वो सभी को भूल जाते हैं। ऐसे में वो उस भगवान को भी याद नहीं करते जिसकी दर पर मांगी गई मन्नतों ने उन्हें इतना बड़ा बनाया होता है। लेकिन एक व्यवसायी ने जो किया उसे भगवान नरसिंहा के भक्त देख गदगद हो उठे। दरअसल इस शख्स ने 47 करोड़ 20 लाख से अधिक खर्च करके एक हेलीकॉप्टर खरीदा। इसे अपने आवागमन के लिए प्रयोग करने से पहले ये भगवान के मंदिर यादाद्री ले गया। जहां भव्य पूजा की गई।

प्रतिमा व्यवसाय के मालिक का हेलीकॉप्टर
बोइनपल्ली श्रीनिवास राव हैदराबाद के बड़े व्यवसायी हैं। वो प्रतिमा व्यवसाय (Prathima Business) के मालिक हैं। उन्होंने एयरबस एसीएच 135 खरीदा है।

यादाद्री मंदिर में कराई पूजा
व्यवसायी बोइनपल्ली श्रीनिवास ने हेलीकॉप्टर लेने के बाद सीधे उसे यादाद्री मंदिर ले गए और भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंहा स्वामी की समर्पित एक पूजा कराई। इस भव्य पूजा में मंदिर स्टाफ के साथ उनके परिवार और रिश्तेदार भी शामिल हुए।

एयरबस ACH 135 कीमत
बोइनपल्ली श्रीनिवास राव के एयरबस एसीएच 135 की कीमत 5.7 मिलियन डालर है। जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 472047780 रुपए है। ये हेलीकॉप्टर निजी और मिलिट्री फ्लाइट ट्रेनिंग के लिए प्रयोग किया जाता है।

हेलीकॉप्टर की स्पीड
एयरबस एसीएच 135 मे दो पॉवरफुल इंजन होते हैं। इसकी अधिकतम स्पीट 259 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। इसकी अधिकतम रेंज 630 किलोमीटर की होती है। इसमें पायलट को लेकर कुच 6 लोगों के बैठने की जगह होती है।
Boinpally Srinivas Rao, the proprietor of the Prathima business, bought an Airbus ACH 135 and used it for the "Vahan" puja at the Yadadri temple dedicated to Sri Lakshmi Narasimha Swamy. Costing .7M, the opulent helicopter. #Telangana pic.twitter.com/igFHMlEKiY
— Mohd Lateef Babla (@lateefbabla) December 15, 2022












Click it and Unblock the Notifications