51 लाख रुपये में बिका नमक के दाने से भी छोटा हैंडबैग, लोग बोले- 'ये इस्तेमाल कैसे होगा?'
Smallest Handbag: बाजार में अलग-अलग ब्रांड्स के महंगे हैंडबैग्स उपलब्ध हैं। कई इतने महंगे होते हैं कि इतने में आप न जाने कितने ही हैंडबैग्स ले आएं। लेकिन इन दिनों एक खास हैंडबैग चर्चा में है। इस बैंडबैग के साइज और प्राइस के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
जितना आप सोच सकते हैं, ये बैग उससे कहीं ज्यादा छोटा है। एक नमक के दाने से भी छोटे इस बैग को आसानी से देखा भी नहीं जा सकता। जी हां! इस खास बैग को देखने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है।

अब बात करते हैं इस बैग के प्राइस की। आपको यकीन नहीं होगा कि इस बैग को 50 लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत में बेचा गया है। ऐसे में लोगों का बस एक ही सवाल है कि ये बैग किस काम में आएगा?
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अजीबोगरीब और एकदम अलग बैग लुई वुइटन डिजाइन पर आधारित है। इस बैग को न्यूयॉर्क कला समूह MSCHF ने बनाया है। इस ग्रुप की स्थापना साल 2016 में हुई थी और इस ग्रुप को अपनी अजीबोगरीब चीजों की नीलामी के लिए ही जाना जाता है।
ये बैग नमक के दाने से भी छोटा है। बीते दिनों इसकी ऑनलाइन नीलामी हुई, जिसमें इसे 63,000 डॉलर यानी कि 51.6 लाख रुपये में बेचा गया। इस बैग को डिजिटल डिस्प्ले वाले माइक्रोस्कोप के जरिये लोगों को दिखाया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि नमक के दाने से भी छोटे इस बैग का साइज 675*222*700 माइक्रोमीटर है।
जब इस बैग की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुईं, तो इसने जमकर सुर्खियां बटोरीं। बैग में Louis Vuitton कंपनी का लोगो LV बना हुआ है। एक यूतजर ने बैग की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है। एक ने लिखा कि ये तो चींटी से भी छोटा हैंडबैग है।












Click it and Unblock the Notifications