World population Memes: विश्व की जनसंख्या हुई 8 अरब, इंटरनेट यूजर्स बोले- अब हमें 'थानोस' की जरूरत
यूएन के आंकड़ों के मुताबिक विश्व की जनसंख्या 8 अरब का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में इंटरनेट यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।
World population:संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को विश्व की जनसंख्या का आंकड़ा दर्ज किया है। यूएन की ओर जारी एक बयान में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मानव विकास के उच्च प्रजनन दर यानी बढ़ती जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि विशेष तौर पर दुनिया के सबसे गरीब देशों में ये समस्या सबसे अधिक है। दरअसल, यूएन के आंकड़े के मुताबित विश्व की जनसंख्या 8 अरब का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में इंटरनेट यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं...

विश्व में बढ़ती जन्मदर और घटते शिशु मृत्युदर के आंकड़ों ने जनसंख्या को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दुनिया के कई देश बढ़ती आबादी से होने वाली समस्याओं से जुझ रहे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने मंगलवार को घोषणा की कि विश्व जनसंख्या मीटर ने आठ अरब का आंकड़ा दर्ज किया है। इसको लेकर यूएन ने अपने अनुमान में कहा कि 2080 तक विश्व की आबादी 10.4 अरब हो जाएगी। 2030 में लगभग 8.5 बिलियन, 2050 में 9.7 अरब तक वैश्विक जनसंख्या का आंकड़ा पहुंच सकता है जो 2080 के दशक में बढ़कर 10.4 अरब हो जाएगा।
वर्ल्ड पॉपुलेशन के आंकड़ों को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा,"हमें थानोस की जरूरत है"। ऐसे ही यूजर्स ने कई मजेदार मीम्स शेयर किए। एक यूजर ने मजाक में अपने सिंगल होने पर लिखा, "8 बिलियन लोग और मैं अभी भी अकेला हूं"।
जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट में कहा अब तो हमें थानोस की जरूरत है। वहीं धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, "आप: दुनिया में 8 अरब लोग और फिर भी..."मेरा पहला प्यार अधूरा रह गया।"












Click it and Unblock the Notifications