Turtle Birthday: दुनिया का सबसे पुराना कछुआ मना रहा 190वां बर्थडे, नेपोलिन की मौत के बाद हुआ जन्म

दुनिया का सबसे पुराना कछुआ होने का रिकॉर्ड ब्रिटेन के जोनाथन को है। ऐसा कहा जाता है कि ये नेपोलियन के मरने के बाद पैदा हुआ था।

World Oldest Turtle

World Oldest Turtle: कछुए की उम्र इंसानों से तीन गुना अधिक यानी होती है। यानी एक कछुआ 300 वर्ष तक जीवित रह सकता है। लेकिन अधिकतर कछुओं की प्रतिकूल जलवायु की वजह से मौत हो जाती है। दुनिया का सबसे पुराना कछुआ होने का रिकॉर्ड ब्रिटेन के जोनाथन को है। वो नेपोलियन के मरने के कुछ ही समय बाद पैदा हुआ था। आधिकारिक तौर पर वो पृथ्वी का सबसे पुराना जीवित जानवर है। ये कछुआ अपना 190 वां जन्मदिन मना रहा है। वर्ष 1821 में नेपोलियन (Napoleon Bonaparte) की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इस कछुए का जन्म फ्रांसीसी शासक नोपोलियन की मौत के 10 साल बाद हुआ था।

कछुए के 190 साल पूरे होने पर जश्न

कछुए के 190 साल पूरे होने पर जश्न

दुनिया के ज्ञात सबसे पुराने जानवर कछुए जोनाथन (Jonathan Tortoise) को वर्ष 1832 के आसपास से संरक्षित किया जा रहा है। उसे 50 साल बाद सेशेल्स से ब्रिटेन में लाया गया था। जहां वो सेंट हेलेना के गवर्नर के आधिकारिक निवास प्लांटेशन हाउस में रहता है। जोनाथन के 190 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है।

डाक टिकट होगा जारी

डाक टिकट होगा जारी

जोनाथन के जन्मदिन पर ब्रिटेन एक खास तोहफे की योजना है। इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया जाएगा। पूरे एक सप्ताह इस पुराने कछुए के 190वें जन्मदिन पर खास कार्यक्रम किए जाएगें। मुख्य उत्सव इसी सप्ताह रविवार को मानाया जाएगा।

कछुए की पसंद का बनेगा केक

कछुए की पसंद का बनेगा केक

जोनाथन के जन्मदिन (Turtle Birthday) पर को खास बनाने के लिए स्पेशल तैयारियों की साथ उनकी पसंद का भी ध्यान रखा जाएगा। उत्सव में कछुए का पसंदीदा खाद्य पदार्थों से बना जन्मदिन वाला केक तैयार किया जाएगा। बताया जाता है कि जोनाथन को गाजर, सलाद, ककड़ी, सेब और नाशपाती विशेष रूप से पसंद है।

एम्मा के साथ करता है एंज्वॉय

एम्मा के साथ करता है एंज्वॉय

जोनाथन हालांकि 290 वर्ष का हो चुका है लेकिन वो मादा कछुआ एम्मा में इंट्रेस्ट लेता है। जबकि एम्मा की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। ब्रिटेन के पूर्व गवर्नर फिलिप्स के अुसार जोनाथन मादा कछुए के साथ जमकर मस्ती करता है। उन्होंने कहा था, "वो अगर ऐसा करना जारी रखेगा तो ये एम्मा के लिए नुकनादेह साबित हो सकता है। उस पर नजर रखनी होगी"।

जोनाथन के नाम गिनीज बुक में दर्ज

जोनाथन के नाम गिनीज बुक में दर्ज

जोनाथन को दुनिया के सबसे पुराने जीवित भूमि जानवर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब मिला है। इसके साथ उसे दुनिया की सबसे पुराने कछुए की सूची में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+