अरे बाप रे! इस सैंडविच को खाना है तो एक दिन पहले देना होगा ऑर्डर, कीमत जानते ही मर जाएगी भूख
World's Most Expensive Sandwich: इन दिनों न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां का एक सेंडविच अपनी कीमत को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस सैंडविच की कीमत और बनाने का प्रोसेस सुर्खियों में है।

Most Expensive Sandwich: आमतौर पर बढ़िया से बढ़िया सेंडविच आपको 100-150 रुपये के अंदर मिल जाएगा। लेकिन इन दिनों न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां का एक सेंडविच अपनी कीमत को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
सुर्खियों में आए इस सेंडविच को दुनिया का सबसे महंगा सेंडविच माना जा रहा है। न्यूयॉर्क के सेरेन्डिपिटी रेस्टोरेंट में बिकने वाले इस सेंडविच की कीमत 214 डॉलर यानी कि 17,500 रुपये है।
सेंडविच ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हाल ही में न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां ने नेशनल ग्रिल्ड चीज सेंडविच डे पर अपना क्विंटेशियल ग्रिल्ड चीज सेंडविच लॉन्च किया। बताते चलें कि Serendipity3 ने साल 2014 से ही दुनिया के सबसे महंगे सेंडविच का टैग अपने नाम करते हुए गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रेस्तरां ने घोषणा की कि एक बार फिर वे इस सैंडविच को अपने मेन्यू में ऐड करने जा रहे हैं।
रेस्तरां ने की घोषणा
लंबे वक्त से सेंडविच इस रेस्तरां के मेन्यू में शामिल नहीं था। लेकिन हाल ही में रेस्तरां ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये घोषणा की, जिसमें लिखा गया है कि हम केवल एक सीमित समय के लिए ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतने वाली डिश वापस ला रहे हैं।
आखिर क्यों इतना महंगा है ये सैंडविच?
ये सेंडविच रेस्तरां में आसानी से नहीं बनता। इसके लिए आमतौर पर 8 घंटे पहले से ही ऑर्डर देना होता है। ये डोम पेरिग्न् शैंपेन के साथ बने फ्रेंच पुलमैन शैंपेन ब्रेड के टुकड़ों पर परोसा जाता है। इतना ही नहीं, इसमें खाने लायक 23k सोने के फ्लेक्स को भी पकाया जाता है। ब्रेड को ट्रफल बटर से ढक दिया जाता है और सफेद ट्रफल ऑयल से ब्रश किया जाता है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें दुर्लभ कैसिओकावलो पोडोलिको पनीर भी डाला जाता है, जिसकी कीमत 50 डॉलर प्रति पाउंड होती है।












Click it and Unblock the Notifications