दुनिया का महंगा अनानास, एक फल की कीमत में आ जाएगा कई महीनों का घर का पूरा राशन, उगे सिर्फ इतने फ्रूट
Rubyglow Pineapple: वैसे तो गर्मी के मौसम में फलों के दाम महंगे हो जाते हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई एक फल हजारों की कीमत में बिक रहा होगा। शायद नहीं, लेकिन आज आपको दुनिया के सबसे महंगे अनानास के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे!
दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया में वर्नोन में एक स्टोर मेलिसा प्रोड्यूस की ओर से दुनिया का महंगा अनानास बेचा जा रहा है। यहां एक अनानास के 33 हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं। ऐसे में जानिए आखिर क्या इस अनानास का नाम और खासियत? जिसके लिए लोग हजारों रुपए खर्च कर दे रहे हैं।

रूबीग्लो पाइनएप्पल है नाम
इस अनानास का नाम रूबीग्लो पाइनएप्पल हैं, जिसे फ्रेश डेल मोंटे द्वारा विकसित किया गया एक आकर्षक गुलाबी-लाल फल है, जिसकी कीमत $400 है। जो की भारतीय मुद्रा में करीब 33 होते हैं। मालूम हो कि डेल मांटे, यूएस के बड़े खाद्य विशेषज्ञ माने जाते हैं।
15 साल की रिसर्च का नतीजा
बता दें कि इस अनानास का गूदा पीले रंग का होता है और कवर लाल कलर का होता है। इसका स्वाद काफी मीठा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फल को उगाने में अमेरिकी खाद्य कंपनी डेल मोंटे को लगभग 15 साल का रिसर्च करना पड़ा है।
The Rubyglow pineapple- bred for its distinctive red exterior and its sweetness- costs 5.99 at Melissa’s Produce
— TheWindy_ (@TheWindy_98) May 21, 2024
In 2020 the company launched its own pretty, giftable fruit- the Pinkglow pineapple, which has pink flesh and comes in its own special box.
(Scan/Picture from CNN) pic.twitter.com/Jc43LEHU2a
वर्नोन में स्थित मेलिसा प्रोड्यूस से कोई भी इस फल को खरीद सकता है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इसकी कीमत इतनी क्यों है? तो आपको बता दें कि इसके महंगे होना का कारण इसकी सीमित मात्रा है। जो इसे इतना कीमती बनाती है।
सिर्फ 5 हजार अनानास ही उपलब्ध
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दुनियाभर में सिर्फ 5 हजार रूबीग्लो पाइनएप्पल ही ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगें और अगले साल के लिए बस 3000 अनानास। इसकी लिमिट उपलब्धता ही है, जो इसकी कीमत को इतना महंगा बनाती है। बताया जाता है कि रूबीग्लो की कीमत कैलिफोर्निया में किराने के सामान से ज्यादा है।
यह फल अमेरिकी रूबीग्लो मेलिसा प्रोड्यूस के पास मई में आया है। जिसको खरीदने के लिए लोगों के अंदर काफी क्रेज है। यह फल बेहद मीठा होता है। हालांकि अमीर लोग ही इसे अधिक खरीद रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications