दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स, जिसके चलते अस्पताल में लग जाता है लंबा जाम, पुलिस बुलाने की भी आती है नौबत
Valerie Castro: टेक्सास के ह्यस्टन की रहने वाली नर्स वैलेरी कास्त्रो को दुनिया की सबसे अधिक खूबसूरत नर्स माना जा रहा है।

आज के जमाने में जब खूबसूरती की बात हमलोग सोचते हैं तो हमारी नजर में हीरो हीरोइन ही आते हैं लेकिन यह अब गलत साबित हो रहा है। अब खूबसूरती का मतलब आम लोगों से भी हो सकता है। जी हां आज हम आपलोगों को खूबसूरत नर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। यहां बात हो रही है टेक्सास के ह्यस्टन की नर्स वैलेरी कास्त्रो की जो कि दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स मानी जा रही हैं।

कौन है दुनिया की खूबसूरत नर्स वैलेरी कास्त्रो
नर्स वैलेरी कास्त्रो (Valerie Castro) जिन्होंने हाल ही में अपने टिकटॉक अकाउं से अपना एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया है। करोडों लोगों ने इसे देखा। वैलेरी का कहना है कि वे इतनी क्यूट हैं कि उन्हें देखकर मरीज अस्पताल छोड़ने को तैयार नहीं होते। इतना ही वहां के डॉक्टरों की चांदी हो गई है। कई ऐसे मरीज बिना मतलब के आ जाते हैं जिन्हें कोई समस्या भी नहीं होती। बस सभी इस नर्स की एक झलक पाने के लिए आते हैं।

ऐसी नर्स हो तो जान-बूझकर हड्डी तुड़वा लें
टिकटॉक पर वैलेरी कास्त्रो (Valerie Castro) को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर की भावनाएं बाहर आने लगीं और कहने लगे की ऐसी नर्स हो तो कोई भी जानबूझकर अपनी हड्डी तुड़वा लें। फिर किसी बहाने से उस नर्स से इलाज करवा सकें। वैलेरी कास्त्रो बताती हैं कि उसने अपनी टेबल के नीचे अपना फोन कैमरा सेट कर रखा है, ताकि वो अपना मेकअप चेक करती रहे और अपने बालों को जरूरत पड़ने पर संवार सके। उन्होंने कहा कि मरीज मुझे ही सबसे ज्यादा प्रिफर करते हैं इलाज करवाने के लिए।

नर्स को देखने के लिए अस्पताल में लगती है लंबी लाइन
वैलेरी कास्त्रो ने कहा कि अस्पताल में कभी कभी इतनी लंबी लाइन लग जाती है कि पुलिस को बुलाना पड़ जाता है। इससे पहले इस अस्पताल में कभी इतनी भीड़ नहीं होती थी। डॉक्टर का मुनाफा तो चारगुना बढ़ गया है।

कई युवाओं की दिल की धड़कन बनीं महिला नर्स
अब नर्स की इस तस्वीर को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इसे वॉलपेपर बना लिया है। महिला नर्स का कहना है कि मुझे अब सुरक्षा की जरूरत महसूस होने लगी है। मुझे हमेशा सावधानी से चलना पड़ रहा है। कई युवक तो बार बार क्यूट-क्यूट लिखकर मैसेज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications