PICS: लोग जिसे समझ रहे थे Hot मॉडल वो निकली मैकेनिक, खराब गाड़ियों को करती है सही
नई दिल्ली, 9 मार्च: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वैसे तो सभी उसे मॉडल और एक्ट्रेस समझ रहे, लेकिन वो पेशे से मैकेनिक है। साथ ही गैराज में पुरुषों की तरह गाड़ियों को ठीक करने का काम करती है। इस वजह से अब लोग उसे दुनिया की सबसे हॉट मैकेनिक कहने लगे हैं।

पुरुषों से ज्यादा गाड़ियों में दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टैंटिन लेगास्पी मेनेसिस फिलीपींस की रहने वाली हैं। जब वो 15 साल की थीं, तो उनको मैकेनिक के काम में दिलचस्पी आई। इसके बाद से वो इस फील्ड में काम कर रही हैं। अभी उनकी उम्र 26 साल है, लेकिन उनको पुरुषों से ज्यादा कार और वाहनों के इंजन में दिलचस्पी है। हालांकि जो भी उनसे अपनी कार सही करवाने आता है, वो उनको देखकर हैरान रह जाता है।

टीचर्स ने किया मोटिवेट
टैंटिन के मुताबिक वो खुद को हॉट मैकेनिक मानती हैं और इसके लिए उनको किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वो अपने दम पर काम करना पसंद करती हैं। हालांकि बहुत सारे पुरुष उनको घूरते रहते हैं, जिस वजह से उनका ध्यान भटक जाता है। वहीं अपने सफर के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही कार के पुर्जों में काफी ज्यादा दिलचस्पी थी। इसके बाद उनके टीचर्स ने उन्हें प्रोत्साहित कर दिया।

19 साल में किया कोर्स
टैंटिन ने आगे कहा कि जब वो हाईस्कूल में थीं, तभी उनसे पूछा गया था कि वो क्या करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने बताया था कि वो मैकेनिक बनना चाहती हैं, लेकिन उस दौरान किसी ने उन्हें सीरियसली नहीं लिया था। वो अपनी बात पर अड़ी रहीं, जिस वजह से 19 साल के होने पर उन्होंने ऑटोमोटिव कोर्स किया। अब वो अपनी दुकान में काम करती हैं।

सवालों से हैं परेशान
उन्होंने कहा कि जो लोग उनके गैराज आते हैं, वो उनसे कई तरह के सवाल पूछते हैं। अब उन्होंने उन लोगों को नजरअंदाज कर काम पूरा करना सीख लिया है। टैंटिन के मुताबिक वो किसी को प्रभावित करने के लिए मैकेनिक नहीं बनीं, बल्कि ये सब उन्होंने अपने लिया किया है।












Click it and Unblock the Notifications