World Elephant day: नादानी में भैंस के बच्चे ने गजराज पर किया हमला, हाथी का बड़प्पन देख होंगे हैरान
World Elephant Day: हाथी बहुत समझदार जीव होता है। लेकिन जब इसे गुस्सा आता है तो वो फिर कुछ भी नहीं देखता। इंसानों पर हमला करने की बात हो या फिर किसी भारी भरकम चीज को पलटने की। हाथी के गुस्से के आगे कुछ भी नहीं टिकता। ऐसे में तमाम जंगली जानवर हाथी से दूर ही रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
हाथी के पीछे भागा भैंस का बच्चा
दरअसल एक भैंस का बच्चा जब अपनी मां के साथ जा रहा था तो उसने हाथी को देखा। फिर अचानक उसने हाथी पर हमला बोल दिया। छोटा सा बच्चा हाथी के पीछे भागने लगा। वो गुस्से में हाथी पर बस वार करना चाह रहा था। लेकिन बच्चा समझकर गजराज ने जो किया, उसे देखने के बाद हर किसी का दिल खुश हो रहा है।

फिर गजराज ने किया कुछ ऐसा...
दरअसल, वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथी चुपचाप अपने रास्ते जा रहा होता है। इतने में दूसरी साइड से एक भैंस और उसका बच्चा भी जा रहे होते हैं। तभी भैंस का बच्चा अचानक हाथी की ओर दौड़ पड़ता है। इसके बाद हाथी उल्टे कदम चलने लगता है। हाथी को अच्छी तरह समझ आ रहा होता है कि वो बच्चा है और शरारत कर रहा है। लेकिन भैंस के बच्चे की मां को अच्छी तरह पता होता है कि वो कितनी बड़ी गलती कर रहा है।
बच्चे के पीछे-पीछे दौड़ पड़ी मां
भैंस अपने बच्चे को रोकने के लिए उसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ती है। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद वो अपने बच्चे को काबू कर लेती है। लेकिन इस पूरी घटना में एक बात जो लोगों को बेहद पसंद आई वो ये कि लोग हाथी की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को Reddit पर शेयर किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि भैंस के बछड़े ने हाथी को दौड़ाया। वीडियो को 34 लाख लोगों ने देखा है। कुछ यूजर्स ने तो हाथी की समझदारी की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications