Shocking! 67 सालों से नहीं नहाया था दुनिया का 'सबसे गंदा व्यक्ति', पहली बार नहाया तो हुआ ये हाल
ईरान के रहने वाले आमू हाजी दुनिया के सबसे गंदे व्यक्ति के तौर पर मशहूर थे। शख्स के आधी सदी से भी ज्यादा ना नहाने के पीछे का कारण उनका डर था और आखिरकार यही डर उनकी मौत की वजह बन गया।
World Dirtiest Man: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें नहाना पसंद नहीं होता। बच्चे तो नहाने में आनाकानी करते ही हैं, लेकिन कई बार बड़े भी नहाने से किनारा करते हुए दिखाई देते हैं। फिर बात अगर सर्दी की हो, तो ना नहाने का बहाना बड़ी आसानी से मिल जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक शख्स ना नहाने की वजह से मशहूर था। जी हां! ईरान के रहने वाले आमू हाजी दुनिया के सबसे गंदे व्यक्ति के तौर पर मशहूर थे। ये शख्स एक नहीं दो नहीं, बल्कि पूरे 67 सालों से नहाया नहीं था। शख्स के आधी सदी से भी ज्यादा ना नहाने के पीछे का कारण उनका डर था और आखिरकार यही डर उनकी मौत की वजह बन गया।

सालों से नहीं नहाए थे आमू
एक या दो दिन भी अगर ना नहाएं, तो शरीर सुस्त हो जाता है। फिर खुद को रिफ्रेश करने के लिए नहाना ही पड़ता है। लेकिन ईरान के रहने वाले आमू हाजी के केस में ऐसा कुछ भी नहीं था। आमू सालों से नहीं नहाए थे और इसी वजह से वे मशहूर भी थे।

94 साल के थे आमू
94 साल के आमू एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं, क्योंकि वे दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। आमू के निधन का कारण भी बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, इतने साल तक खुद को पानी से दूर रखने वाले आमू ने जब नहाने का मन बनाया, तो उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

सबसे गंदे व्यक्ति थे आमू
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रहने वाले आमू हाजी दुनिया के सबसे गंदे व्यक्ति के तौर पर मशहूर थे। आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को जानकारी दी कि उनकी मौत हो गई है। उनकी उम्र भी 94 साल थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो आमू ने तकरीबन आधी सदी से भी ज्यादा वक्त तक अपने शरीर को साफ नहीं किया था।

झोपड़ी में रहते थे हाजी
हाजी एक झोपड़ी में रहा करते थे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी ने अपने शरीर पर सालों से पानी नहीं लगाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक अपनी जवानी के दिनों में उन्होंने काफी मुश्किल दिनों का सामना किया था, जिसके बाद उन्होंने ऐसी जिंदगी जीने का फैसला किया।

शख्स को था इस बात का डर
साल 2014 में तेहरान टाइम्स ने बताया कि हाजी मरे हुए जानवरों का मांस खाता था इसके साथ ही सिगरेट वाला पाइप पीता था। इस पाइप में तंबाकू नहीं, बल्कि जानवरों का सूखा हुआ मल होता था। इस तरह का रहन-सहन उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। इसके साथ ही उन्हें अपनी सफाई करना पसंद नहीं था। हाजी का मानना था कि अगर वो अपनी सफाई करेंगे, तो बीमार पड़ जाएंगे।

लोगों ने लिया ये फैसला
लेकिन कुछ महीने पहले गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर उनकी सफाई करने का फैसला लिया। लोगों ने उन्हें पकड़कर नहलाने का विचार किया। बस उस समय के बाद से ही हाजी काफी बीमार रहने लगे। हाजी की तबीयत खराब सी रहने लगी।

वाराणसी में भी मशहूर था एक शख्स
साल 2009 में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाजी की ही तरह वाराणसी के बाहरी इलाके के एक गांव में भी कैलाश कलाऊ सिंह नाम का शख्स 30 सालों से भी ज्यादा समय से नहाया नहीं था। कलाऊ सिंह हर शाम बॉर्नफायर लगाकर धूम्रपान करता था। कलाऊ एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव की भी पूजा करता था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications