लकड़ी का Treadmill बनाकर युवक ने किया एक्सरसाइज, इंटरनेट पर मच गया बवाल, देखें वायरल वीडियो
हैदराबाद। फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए और जो लोग घर पर ट्रेडमिल लगाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अच्छी खबर है। दरअसल, तेलंगाना में एक शख्स ने लकड़ी का ट्रेडमिल बनाया है, जो इंटरनेट पर खूब तारीफ बटोर रहा है। तेलंगाना के आईटी मंत्री के टी रामाराव ने राज्य के प्रोटोटाइप सेंटर, टी-वर्क्स को टैग करते हुए, युवक के प्रयास के वीडियो को रीट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "बहुत खूब! @TWorksHyd कृपया कनेक्ट करें और उसे आगे बढ़ाने में मदद करें।

45 सेकंड का ये एडिटेड वीडियो दिखाता है कि आदमी ट्रेडमिल को बनाने के लिए अपने बढ़ईगीरी हुनर का उपयोग कर रहा है। वायरल वीडियो में वह जटिल रूप से कटे हुए लकड़ी के हिस्सों को असेंबल करते हुए और उन्हें कसकर ठीक करते हुए देखा जाता है।
वीडियो के अंत में, आदमी बिजली का उपयोग किए बिना ट्रेडमिल पर दौड़कर दिखाता है। लकड़ी के हैंडल को पकड़कर, वह अपने पैरों को एक कन्वेयर बेल्ट की तरह इकट्ठे लकड़ी के हिस्सों पर ले जाता है जो बल के कारण तेजी से लुढ़कने लगता है। वीडियो मूल रूप से 17 मार्च को पोस्ट किया गया था, लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है।
कई ट्विटर यूजर्स उनके इस हुनर से प्रभावित नजर आए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने बताया कि यह शो-ऑफ के रूप में ठीक है, लेकिन एक कार्यात्मक ट्रेडमिल के रूप में नहीं। "ऐसी ट्रेडमिल पर दौड़ना संभव नहीं है और ट्रेडमिल पर व्यायाम करने का पूरा उद्देश्य विफल हो जाता है। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि हैदराबाद के कुछ हिस्सों में कुछ जिमों में बिजली के बिना काम करने वाले ट्रेडमिल पहले से ही लगाए गए हैं। पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 136,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। आदमी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications