भूत के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला अब रचाएगी भूत से शादी,बताया कैसे किया प्रपोज

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो भूत-प्रेत पर विश्वास करते हैं और दूसरों को भी विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं। इंग्लैंड की एक महिला ने भी दावा किया है कि उनका संबंध भूत के साथ है। महिला ने दावा किया है कि उसने आत्मा के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं और अब वो उससे शादी करने जा रही है।

 Women who claims to have physical relation with Ghost now going to marry with ghost in england
ऐमेथिस्ट रेल्म ने बताया कि उसका पार्टनर एक भूत है और पिछले ही हफ्ते उसे प्रपोज किया है। उसने उस वक्त पहली बार भूत की आवाज सुनी जब उसने पूछा कि क्या वह उससे शादी करेंगी। ऐमेथिस्ट ने उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और अब दोनों किसी दूर दराज के इलाके में शादी की योजना बना रहे हैं।

मिरर के साथ इंटरव्यू के दौरान ऐमेथिस्ट ने कहा कि उसे पता नहीं है कि उसका साथी मेल है या फीमेल, लेकिन आवाज बेहद आकर्षक है। उसने कहा कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका पार्टनर नर है या मादा। गौरतलब है कि ऐमेथिस्ट एक इंटरव्यू में आत्मा के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दावा कर चुकी है। उन्होंने उन दौरान भी कहा था कि वो एक ट्रिप के दौरान उस आत्मा से मिली थी। जिसके बाद से वो लगातार उसके साथ है। वो न तो उसका नाम जानती है और न ही उसका जेंडर, लेकिन वो खुद को उसके करीब महसूस करती है। ऐमेथिस्ट ने दावा किया था कि उसे एक आत्मा के वजन और उसकी ताकत का अंदाजा है और वो उसके साथ बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+