तेज दर्द के साथ महिला के चेहरे पर हुए लाल-लाल धब्बे, वजह जानकर उड़ गए होश

Fire like acne: चेहरा खराब होने के चलते एक 20 साल की महिला को बार-बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता था। आखिरकार डॉक्टरों ने बताया कि आखिर उसे ये परेशानी क्यों हुई।

skin disorder

Women get fire like acne: चेहरे पर एक दाग या फिर एक पिंपल भी आ जाए, तो घबराहट होने लगती है। ऐसे में लोग स्किन को सही करने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन एक लड़की की स्किन पर एक या दो नहीं बल्कि न जाने कितने ही दाग धब्बे हो गए। हैरानी की बात तो ये है कि स्किन देखकर ऐसा लगने लगा मानो उसका चेहरा जल गया हो।

मानो चेहरा जल गया हो
ये कहानी है 20 साल की चार्ली शैनन बेडफोर्ड की। जो 12 साल की उम्र से स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी। लेकिन दुर्भाग्य से मामला उस वक्त गंभीर हो गया, जब उसके पिंपल्स इतने बढ़ गए कि लगने लगा मानो उसका चेहरा जल गया हो।

क्या बोले डॉक्टर्स?
परेशानी इस हद तक बढ़ने लगी कि महिला ठीक से सिर उठा भी नहीं पा ही थी। चेहरा खराब होने के साथ-साथ उसके लगातार तेज दर्द भी हो रहा था। उसे लगा कि स्किन प्रॉब्लम्स की वजह से ऐसा हो रहा है। हो सकता है कि ये किसी तरह की एलर्जी हो या फिर स्किन से संबंधी ही कोई परेशानी। लेकिन इन सभी वजहों को डॉक्टर्स ने पूरी तरह से खारिज कर दिया।

कारण जानकर होंगे हैरान
इसके बाद जब वो डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने बताया कि उसके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो गया था। परिणाम ये हुआ कि उसकी त्वचा चमकदार लाल रंग की हो गई और बेहद दर्द होने लगा।

क्या है ल्यूकोसाइटोसिस?
फेस मास्क और बर्फ लगाने की कोशिश के बाद महिला को अपनी आईब्रो के ऊपर एक गांठ बनी दिखी। महिला को पता चला कि ये सब ल्यूकोसाइटोसिस की वजह से हो रहा है। बताते चलें कि ल्यूकोसाइटोसिस एक ऐसी स्थिति है, जो चोट सूजन, संक्रमण और इम्यूनिटी डिस्ऑर्डर की वजह से हो सकती है। अच्छी बात ये है कि डॉक्टर्स से कंसल्ट करने के बाद चार्ली की ये परेशानी 2023 में साफ होने लगी।

क्यों होता है ल्यूकोसाइटोसिस?
चलिए आपको बताते हैं कि इस तरह के डिस्ऑर्डर्स के पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हैं। अकसर खाना छोड़ना, बार-बार छुप छुपकर कुछ ना कुछ खाते रहना, खाने के बाद मितली की शिकायत रहना, वजन को लेकर बहुत ज्यादा चिंता करना जैसे कारक इसके पीछे जिम्मेदार होते हैं। लेकिन यहां ये समझने की जरूरत है कि ये सारे कारण डॉक्टर्स द्वारा सुझाए गए नहीं हैं। इन्हें आमतौर पर इस डिस्ऑर्डर के पीछे की वजहों में से एक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+