Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आश्‍चर्यजनक: महिला खा गई अपनी मां का बिस्‍तर,आखिर क्‍यों किया उसने ऐसा ? देखें VIDEO

जेनिफर नाम की महिला अपनी मां के बिस्‍तर पर बिछा गद्दा खा गई। सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर आप आश्‍चर्यचतकित हो जाएंगे।

Woman eats mattress,

कई बार कई लोग अजीब-अजीब हरकतें नजर आते हैं। जिन्‍हें देखने वाला बस ये ही सोचता है आखिर कोई ऐसे कैसे कर सकता है। ऐसा ही एक आश्‍चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला अपनी मां का बिस्‍तर ही खा गई है, जी हां सही सुना। इस महिला का यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो गद्दा खाती हुई नजर आ रही है।

पांच साल की उम्र से खा रहे गद्दे

पांच साल की उम्र से खा रहे गद्दे

अमेरिका की रहने वाली इस महिला का नाम जेनिफर है। इस महिला ने ऐसा पहली बार नहीं किया है ये करीब पिछले दो दशक से गद्दे खा रही है। जब वो पांच साल की थी तभी ये लत शुरू हुई। शुरूआत में इसने कार की सीट का स्पंज खाना शुरू किया। जैसे-जैसे साल बीतते गए इसकी ये लत बढ़ती गई और स्थिति बत्‍तर होती गई।

एक दिन में खा जाती इतना बड़ा गद्दा

एक दिन में खा जाती इतना बड़ा गद्दा

जेनिफर प्रतिदिन एक वर्ग फुट का गद्दा खा सकती है। टीएलसी के 'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' में जेनिफर ने अपनी अजीबोगरीब लत के बारे में बताया।
अजीबोगरीब शौक और एडिक्‍शन वाले लोग आपको एकदम हैरान कर देते हैं। अमेरिका की रहने वाली इस महिला ने खुलासा किया कि वह एक ऐसी लत से जूझ रही थी जिसमें वो गद्दें खा जाती है।

दो दशक से गद्दे खा रही हैं।

दो दशक से गद्दे खा रही हैं।

इस अजीबोगरीब लत का खुलासा लोगों के सामने तब हुआ जब जेनिफर ने टीएलसी के "माई स्ट्रेंज एडिक्शन" ना के शो में पहुंची। शो में जेनिफर ने दावा किया था कि वह करीब दो दशक से गद्दे खा रही हैं। उसने सबके सामने अपनी अजीब लत के बारे में बताया कि ये जब वो पांच साल की थी तब ये आदत तब शुरू हुई थीं।

जेनिफ को मक्‍खन, मेयोनेज नहीं सादा गदृा ही खाना है पसंद

जेनिफ को मक्‍खन, मेयोनेज नहीं सादा गदृा ही खाना है पसंद

जेनिफर ने बताया सबसे पहले वो कार का स्‍पंज खा जाती थ। जेनिफर ने खुलासा किया कि वह दिन में एक बार अपनी मां का गद्दा खाने के बाद खाती हैं। महिला ने LADBible से बताया कि "मैं अच्छी चीजों के साथ शुरुआत करती हूं। मेरे लिए सबसे अच्छी चीज पिलोटॉप है। उसने बताया कि मुझे मेरा गद्दा सादा ही खाना पसंद है, यानी गद्दे के साथ मेयोनेज़, मक्खन, या इनमें से कुछ भी नहीं।

 क्‍या जेनिफर को गद्दा खाने से हुई कोई बीमारी

क्‍या जेनिफर को गद्दा खाने से हुई कोई बीमारी

जेनिफर ने यह भी कहा कि अगर गद्दे से दुर्गंध आती है या स्पंज चला जाता है तो वह खाना बंद कर देगी। ताज्‍जुब की बात है ये हैं कि वो इतने सालों से गद्दा खा रही है लेकिन उसको हेल्‍थ संबंधी कोई परेशानी नहीं है। उसने बताया कि गद्दे खाने के दुष्प्रभाव बस ये है कि उसके पेट में बहुत गैस बनती है। उसने बताया कि खाने से गद्दा यह मेरे सिस्टम में प्रवेश करता है और बाहर भी आसानी से नेचुरल तरीके से निकल भी जाता है।

जेनिफर को डॉक्‍टरों ने दी है ये चेतावनी

जेनिफर को डॉक्‍टरों ने दी है ये चेतावनी

हालांकि जेनिफर ने खुलासा किया कि डॉक्टरों ने उसे चेतावनी दी कि अगर उसने गद्दे खाना बंद नहीं किया तो उसकी हेल्‍थ खराब हो सकती है। उसने बताया कि उसे डॉक्‍टरों ने कहा है कि इस लत के कारण भविष्य में लीवर खराब होने और आंतों खराब हो सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+