VIDEO: रेलिंग के सहारे लटककर खिड़की साफ करती दिखी महिला, लोग बोले-आंटी के अंदर आ गई स्पाइडरमैन की 'आत्मा'
Woman Window Cleaning दीवाली के चलते घरों में सफाई जोरों पर रहती है। कई लोगों में सफाई को लेकर ऐसा जूनून होता है कि, वे अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपनी चौथी मंजिल पर अपनी खिड़की के बाहर लटककर सफाई करती दिख रही है। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। यह वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है।

जान की बाजी लगाकर चौथी मंजिल पर सफाई
वायरल हो रहा सफाई का यह वीडियो इस साल फरवरी का है। लेकिन दीवाली के मौके पर फिर से ट्रेंड करने लगा है। यह वीडियो गाजियाबाद में शिप्रा रिवेरा सोसाइटी की बताया गया था। वायरल वीडियो में एक महिला चौथी बिल्डिंग की रैलिंग पर खड़े होकर कांच की खिड़कियों को साफ कर रही थी। सामने वाले फ्लैट में रहने वाली ऋतु ठाकुर नामक महिला ने यह वीडियो बनाया था।

सामने रह रही महिला ने बनाया था वीडियो
वीडियो में जो महिला दिख रही है उसकी उम्र 45 के आसपास लग रही है। श्रुति ने बताया कि रविवार के दिन आमतौर पर सभी अपने घर के भीतर ही रहते हैं। खासतौर पर दोपहर में लंच के समय। अचानक से जब मैंने इस महिला को खिड़की से देखा तो एक पल के लिए सन्न रह गई। तुरंत ही मैंने खिड़की खोलकर आवाज दी लेकिन वह सफाई में इतनी जुटी थी कि ध्यान ही नहीं दिया।
पुलिस ने महिला को दी थी चेतावनी
जब उसने मेरी आवाज को अनसुना किया तो अपनी बेटी को उनके घर भेजा तब तक महिला सफाई करके रैलिंग से उतरकर फ्लैट के अंदर जा चुकी थी। रितु के इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला से संपर्क कर भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी थी। अब जब फिर से यह वीडियो वायरल हो रहा है तो लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

देखें वीडियो
एक यूजर्स ने वीडियो को देखकर लिखा कि, महिला के अंदर स्पाइडर मैन की आत्मा घुस गई है। तभी के आराम से कांच पर चिपककर सफाई कर रही है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, अगर इस दीवाली इनके घर लक्ष्मी जी नहीं आई तो फिर किसी के घर नहीं आएंगीं। एक यूजर्स ने यहां तक लिख दिया कि इन आंटी को खतरों के खिलाड़ी में भेज दो।












Click it and Unblock the Notifications