कुत्ते के पिंजरे में सोती है ये महिला, अजीबोगरीब शौक के पीछे की वजह का किया खुलासा

कई लोगों को इतने अजीबोगरीब शौक होते हैं कि जब लोगों को इस बारे में पता चलता है तो यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। बीते दिनों जापान का शख्स अपने कुत्ते बनने की आदत के चलते सुर्खियों में आया था। अब एक महिला की अजीबोगरीब आदत चर्चा में है, जिसमें वो महिला अपने बेड पर नहीं बल्कि कुत्ते के पिंजरे में सोना ज्यादा पसंद करती है।

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिया नाम की महिला को बेड पर नहीं बल्कि कुत्ते के पिंजरे में सोना ज्यादा आरामदायक लगता है। महिला की ये अजीबोगरीब हरकत और शौक दोनों ही अब चर्चा में बने हुए हैं।

Woman weird habit

दरअसल, लिया को पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर नाम की एक बीमारी है। जिसे शॉर्ट में पीटीएसडी भी कहा जाता है। इस बीमारी के चलते मरीज खुद को शांत करने के लिए कुत्ते के पिंजरे का इस्तेमाल करता है। उसे किसी आरामदायक बिस्तर पर नहीं बल्कि कुत्ते के पिंजरे में लेटने पर सुकून मिलता है। यही उसके लिए सबसे आरामदायक जगह है।

ये महिला दिखने में इतनी सुंदर है कि शायद ही किसी को इस बात का यकीन हो कि वो कुत्ते के पिंजरे में सोती है। महिला हर शाम सोने के लिए कुत्ते के पिंजरे में जाती है। कभी कभी वो पूरे दिन इसमें आराम करने के लिए आती है। अमेरिका में रहने वाली ये महिला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और लोगों को अपनी तस्वीरें भी दिखाती रहती है। महिला ने फैंस को बताया कि वो सोने के लिए कुत्ते के पिंजरे का इस्तेमाल करती है।

इस महिला के सोशल मीडिया पर भी अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं। वो लोगों के साथ अपने अजीबहोगरीब शौक के बारे में खुलकर बात करती है। लोग भी महिला से इस बात को जानने की कोशिश करते हैं कि ये सब आखिर कैसे शुरू हुआ। ऐसे में महिला अपने फॉलोवर्स से इस बारे में खुलकर बात भी करती है।

महिला ने खुलासा करते हुए कहा कि वो घर के तनाव भरे माहौल में पली बढ़ी। ऐसे में उसे छोटी जगहों में आराम करना काफी पसंद था। इसके काफी सालों बाद महिला ने कुत्ते के पिंजरे में रहने का फैसला लिया। 18 साल से महिला कुत्ते के पिंजरे में ही रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+