सांप ने महिला को काटा, महिला ने सांप को काट कर मार डाला
महिला की मौत जहां सांप के जहर के कारण हुई तो वहीं सांप की मौत महिला द्वारा दांत से कई बार काटने की वजह से हो गई।
पटना। बिहार के गोपालगंज में बड़ी ही अजीबोगरीब घटना हुई। गोपालगंज के श्यामपुर गांव में जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। महिला ने अपने दांतों से कई बार काटकर सांप को भा मार डाला, हालांकि इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 50 साल की रजंती देवी को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उनके पति नरेश चौबे और गांव के लोगों ने सांप को पकड़ दिया और उसे महिला के पास लेकर गए। गांववालों ने महिला को सांप को काटने को कहा। महिला ने सांप को अपने दांतों से कई बार काटा, जिसके कारण सांप बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसके बाद तुरंत बाद ही सांप की भी मौत हो गई।
इस बीच महिला की भी हालत खराब होने लगी। इसके बाद पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। अस्पतालकर्मियों के मुताबिक महिला के घरवाले इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर चैंबर में ही मरे हुए सांप को छोड़कर चले गए। जिसे बाद में वहां से हटाया गया। महिला की मौत जहां सांप के जहर के कारण हुई तो वहीं सांप की मौत महिला द्वारा दांत से कई बार काटने की वजह से हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
