पालतू कुत्ते और घोड़े के साथ महिला ने की स्केटिंग, ये वायरल Video जीत लेगा आपका दिल
पालतू कुत्ते और घोड़े के साथ महिला ने की स्केटिंग, ये का वायरल Video जीत लेगा आपका दिल
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो आते हैं जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी खूबसूरत वीडियो हमारा दिन खुशनुमा बना देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने काले घोड़े और काले कुत्ते के साथ रोड़ पर भागती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो को ट्विटर पर 2.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

महिला के साथ घोड़े और पालतू कुत्ते ने लगाई दौड़
इस वीडियो में एक बेहतर खूबसूरत महिला अपने घोड़े और पालतू कुत्ते के साथ सूर्योदय के समय स्केटिंग कतरी नजर आ रही है। लड़की के साथ- साथ उसका खूबसूरत घोड़ा और पालतू कुत्ता भी रेस लगाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई ये वीडियो क्लिप लोगों का दिल जीत रही है।

27 सेकेंड के इस वीडियो लोगों को खूब आ रही पसंद
Buitengebieden नाम के यूजर ने इस प्यारी सी क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 27 सेकेंड का ही ये वीडियो है। घोड़े के साथ सुंदर सूर्योदय के समय सड़क के एक खाली हिस्से पर खूबसूरती से स्केटिंग करती नजर आ रही है। ये छोटी सी क्लिप लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

तीनों पक्के दोस्त जैसे आ रहे नजर
क्लिप में महिला स्केलिंट करती हुई सूनसान सड़क पर भाग रही है तो उसका घोड़ा उसके पीछे लेकिन कुत्ता काफी आगे भाग रहा है। तीनों की दोस्ती देखते ही बन रही है। कुत्ता तो बेफिक्र होकर कभी महिला से काफी आगे भागता है तो कभी सड़क किनारे खेत में दौड़ता नजर आ रहा है लेकिन घोड़ा अपनी मालकिन के कभी पीछे तो कभी साथ ही दौड़ता दिख रहा है। मानों उसे उनकी बड़ी चिंता हो।

कुत्ते के लिए भी फिकरमंद नजर आया घोड़ा
क्लिप में नजर आ रहा है कि बीच में जब महिला का कुत्ता दूसरी तरफ दूर दौड़ने लगता है तो घोड़ा उसकी तरफ भी चिंतित होकर देखने लगता है मानो उसे कह रहा हो ज्यादा दूर मत जाओ साथ चलो।

बॉन्डिंग देख खुश हो रहे लोग
Buitengebieden यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है हैप्पीनेस।" वीडियो को ट्विटर पर 2.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में तीनों की बॉन्डिंग को देखकर लोग खुश हो रहे हैं।
Happiness.. 😊 pic.twitter.com/x425OoTB0U
— Buitengebieden (@buitengebieden) November 20, 2022
इंसान और जानवर के बीच एक भरोसेमंद रिश्ता
इस प्यारी सी वीडियो क्लिप को देखकर एक यूजर ने लिखा "हर बार जब मैं इस वीडियो को देखता हूं, तो मुझे लगता है, "यह महिला कौन है, और यह सबसे अच्छी जिंदगी क्यों जी रही है?" जब मैं स्केट करता हूं तो 4-व्हीलर पर कोई मेरे पीछे आता है।" वहीं दूसरे ने लिखा ये आपके और उस जानवर के बीच एक भरोसेमंद रिश्ता है।" ... सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। प्रकृति में बाहर रहना सबसे खूबसूरत एहसास है। वहीं कई यूसर्ज अपने स्केटिंग के साथ अपने अनुभव शेयर कर इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications