Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shocking! खूंखार शेर के सिर पर महिला ने फेरा हाथ, वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कुत्ते या बिल्ली नहीं, बल्कि जंगल के राजा शेर को सहलाती हुई नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर आय दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों के कारनामे देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें अपनी जान की कोई परवाह ही नहीं है। ऐसे में इन लोगों को इतना डेयरिंग होना वाकई में पसंद है, या सिर्फ वायरल होने के लिए ये सब करते हैं.. इस बात का पता लगा पाना काफी मुश्किल सा लगता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कुत्ते या बिल्ली नहीं, बल्कि जंगल के राजा शेर को पुचकारती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है मानो शेर लड़की का पालतू कुत्ता हो। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कोई इस महिला को डेयरिंग बता रहा है, तो कोई उसे इस तरह का जोखिम ना उठाने की सलाह दे रहा है।

शेर को पुचकारती दिखी महिला

शेर को पुचकारती दिखी महिला

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे डेयरिंग कारनामे करते हुए दिखते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल सा लगता है। लेकिन ये वीडियोज खूब वायरल हो जाते हैं और लोगों को पसंद भी आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक महिला शेर के पास ऐसे खड़ी है, मानो वो उसका पालतू हो।

वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो

सिर्फ खड़ी ही नहीं, बल्कि महिला उसे प्यार से सहलाती हुई भी नजर आ रही है। कुत्ते के पपी की तरह वो इस शेर के सिर पर हाथ फेर रही है। महिला के चेहरे पर डर की शिकन तक नहीं है। बड़े ही निडर अंदाज में वो शेर को सहलाती हुई दिख रही है।

बेखौफ होकर खड़ी है महिला

बेखौफ होकर खड़ी है महिला

आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही रूह कांप जाती है। लेकिन ये महिला एकदम बेखौफ होकर शेर के पास खड़ी होकर उसे सहला रही है। देखने में लग रहा है कि उस महिला को शेर से रत्ती भर भी डर नहीं लग रहा है।

पास में दिखे शेर के साथी

पास में दिखे शेर के साथी

वीडियो में जिस शेर को महिला सहला रही है, वो पिंजरे के अंदर नहीं बल्कि बाहर है। वीडियो देखने पर पीछे पिंजरे के अंदर और भी शेर दिखाई दे रहे हैं।

रिएक्ट कर रहे लोग

रिएक्ट कर रहे लोग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग वीडियो देखकर काफी हैरान हैं। कई लोगों ने इसपर खूब कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोग महिला को साहसी बता रहे हैं, तो कई लोग उसे इस तरह अपनी जान जोखिम में ना डालने की सलाह भी दे रहे हैं।

करोड़ों लोगों ने देखा ये वीडियो

करोड़ों लोगों ने देखा ये वीडियो

@k4_khaleel नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो इतना डेयरिंग है कि इसे करोड़ों लोगों ने देख लिया है। आमतौर पर ऐसा प्यार लोग निडर होकर सिर्फ डॉग्स को ही करते हैं। ऐसे में लड़की का ये वीडियो अपने आप में काफी शॉकिंग है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+