Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भईया! फ्रेशर्स को इतने पैसे मिलने लगे क्या...' महिला बोली- मेट्रो सिटी में 50k सैलरी में कुछ नहीं होता'

Viral tweet: एक महिला ने फ्रेशर की 50 हजार सैलरी को मेट्रो सिटी में रहने के लिए कम बताया, तो लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कईयों ने इसे कम बताया है, तो कईयों का मानना है कि इतने पैसे फ्रेशर्स को देता कौन है।

Credit: @mehhh_duh/Twitter

Viral tweet over salary: लोग अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए मेट्रो सिटीज का रुख करते हैं। लेकिन मेट्रो सिटी में रहने की खर्चा उनके अपने शहरों से कम होता है। इससे कहीं कम खर्च में अपने शहर में रहा जा सकता है।

हाल ही में इसे लेकर एक महिला का ट्वीट खूब चर्चा में है, जिसमें महिला बता रही है कि एक फ्रेशर के लिए 50,000 सैलरी बहुत कम है। मेट्रो सिटी में रहने के लिए इतना पैसा पर्याप्त नहीं है। देखते ही देखते महिला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

क्या बोली महिला?
ट्विटर यूजर मेधा गंती ने कहा- फ्रेशर्स की सैलरी इतनी कम क्यों है? कैसे मेट्रो सिटी में कोई इंसान इतने कम पैसों में रहेगा। 50 हजार महीने सैलरी के साथ आप मुश्किल ही कुछ बचा सकते हैं। हर कोई अपने परिवार से पैसे नहीं ले सकता।

वायरल हुआ महिला का ट्वीट
महिला ने आगे कहा कि लेकिन जवाब बेहतर करियर विकल्प नहीं बता सकता। हर किसी के पास अलग-अलग स्किल्स हैं। 3rd ईयर में तो आपको एक आईडिया होने लगता है कि आपको क्या करना है। देखते ही देखते महिला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल होने लगा। इस ट्वीट को 1.2 मिलियन लोगों ने देखा।

नेटिजन्स ने किया रिएक्ट
वायरल होने के साथ ही लोग इसपर रिएक्शन भी देने लगे। एक यूजर ने कहा कि ये आपके लाइफस्टाइल पर डिपेंड करता है। मैं ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्हें 50 हजार रुपये से भी कम पैसे मिलते हैं। लेकिन बावजूद इसके, वे महीने में 8-10 हजार आराम से बचा लेते हैं। साथ ही महीने में अपने खर्चे भी पूरे कर लेते हैं। ये सब आपके रहने के तरीकों पर निर्भर करता है।

सजेशन्स की हुई भरमार
एक और यूजर ने कहा कि मैं जानता हूं कि मेट्रो सिटी में 50 हजार बहुत ही कम हैं। लेकिन ये आपके रहन सहन के तरीकों पर पूरी तरीके से निर्भर करता है। फ्रेशर के तौर पर मुझे सिर्फ 30 हजार रुपये ही मिलते हैं। मैं बेंगलुरू में रहता हूं। मैं 10 हजार रुपये अपने घरवालों के लिए भेजता हूं। लेकिन इन सबके बावजूद मैं महीन के 5 हजार रुपये बचा लेता हूं।

'फ्रेशर को इतनी कौन देता है'
एक और यूजर ने कहा कि कई फ्रेशर्स को तो 20 हजार रुपये महीने से भी कम पैसे मिलते हैं। अगर उन्हें 50 हजार मिलने लगे, तो उनकी मौज ही आ जाएगी। एक और ने कहा कि एक फ्रेशर के लिए 50 हजार रुपये बिल्कुल भी कम नहीं हैं। लेकिन अगर फ्रेशर अंबानी की बेटी या फिर बेटे जैसा बिहेव करने लगे तो जाहिर तौर पर 50 लाख भी कम ही है। एक और यूजर बोला कि भाइयों फ्रेशर्स को भी मिलने लगे क्या 50 हजार। इसके साथ ही यूजर ने रोने वाला इमोजी भी बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+