लाइव रिपोर्टिंग करते हुए रिपोर्टर ने खुद को क्यों जड़ा जोरदार थप्पड़? वायरल हुआ VIDEO
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक रिपोर्टर द्वारा खुद को थप्पड़ जड़ने का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के द टुडे शो की रिपोर्टर एंड्रिया क्रॉथर ब्रिस्बेन में बाढ़ पर रिपोर्टिंग कर रही थीं, तभी रिपोर्टंग करते-करते उन्होंने खुद को ही थप्पड़ जड़ दिया। अब उनका ये थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
पत्रकार एंड्रिया क्रॉथर ने इंस्टाग्राम पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्वींसलैंड में मोज़ीज़ शातिर हैं। वीडियो की शुरुआत में मेजबान कार्ल स्टेफनोविक को ये कहते हुए दिखाया गया है कि आज एक छोटी सी मजेदार बात हुई। एंड्रिया क्रॉथर, जो शो में हमारे महान पत्रकारों में से एक हैं, ब्रिस्बेन में इन बाढ़ के पानी की कवरेज कर रहे हैं।

बताते चलें कि रिपोर्टर जब लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं तो एक मच्छर उनके चेहरे पर आ गिरा। उन्होंने मच्छर को भगाने की कोशिश की मगर इसके बजाय उन्होंने खुद को ही एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ऑन एयर रिपोर्टर ने कहा कि यहां मौसम बेहद उमस भरा है। मौसम भी गीला है और साथ में इन सबके बीच भयानक कीड़े। फिर वीडियो में दिखाया गया है कि क्रॉथर अपने चेहरे पर आए मच्छर को भगाने की कोशिश में खुद को अपने चेहरे पर थप्पड़ मार रही है। इसके बाद जल्दी से वो कैमरा बंद कर भाग गईं।












Click it and Unblock the Notifications