WATCH: प्यार से बाघ को सहला रही थी महिला, तभी जंगली जानवर को अचानक आया गुस्सा और फिर...
बाघ को अकसर गुस्सैल जानवर माना जाता है। लेकिन थाईलैंड और दुबई में इस खतरनाक और जंगली जानवर को पालतू बनाकर रखा जाता है। ऐसे में कई बार लोग इनसे दोस्ती करने की कोशिश कर बैठते हैं और इन्हें छेड़ने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला ने भी किया।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बाघ के साथ मस्ती करती दिख रही है। महिला कभी बाघ के मुंह में अपना हाथ डालती है तो कभी उसे प्यार से सहलाती है। लेकिन बाघ ठहरा जंगली जानवर। देखते ही देखते वो कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हालत खराब हो जाएगी।

वीडियो में महिला बाघ के बेहद करीब नजर आ रही है। ऐसा लगता है जैसे कि बाघ महिला का ही पालतू हो। वो उसे प्यार से सहलाती है और उसके मुंह पर हाथ भी फेरती है। इसके बाद महिला बाघ को गुदगुदी लगाती है। लेकिन पासा तब पलट गया, जब बाघ का बर्ताव ही बदल गया।
सेकेंड्स में बाघ को गुस्सा आ जाता है और ऐसा लगता है कि मानो महिला जो कर रही है, उससे बाघ को प्यार नहीं बल्कि चिड़चिड़ापन हो रहा है। इसके बाद वो देखते ही देखते महिला का हाथ अपने मुंह में जकड़ लेता है। इतना ही नहीं, जब महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है तो बाघ महिला की टांग भी अपने मुंह में दबा देता है।
लेकिन इन सबके बावजूद महिला डरती नहीं है। वो गुस्सैल बाघ को प्यार करना बरकरार रखती है। इससे बाघ का गुस्सा भी ज्यादा नहीं बढ़ता। हालांकि, वो महिला का हाथ दबाने की कोशिश करता है। इसके बाद महिला कोशिश करती है कि वो बाघ को और गुस्सा ना दिलाए क्योंकि उसे समझ आ जाता है कि बाघ उस पर हमला करने की कोशिश में है। महिला अपना हाथ धीरे धीरे बाघ की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करने लगती है।
जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, महिला की परेशानी भी बढ़ती जाती है। महिला अभी भी बाघ की पकड़ में ही है। इसके बाद वो मदद के लिए पागलों की तरह इशारा करती है। ये एक बेहद ही मार्मिक क्षण होता है जो ऐसे शिकारियों के करीब होने पर इंसानों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। वीडियो मदद के लिए महिला की गुहार के साथ ही खत्म हो जाता है, जिससे दर्शकों को भय और घबराहट का एहसास होता है।
फुटेज को मूल रूप से इंस्टाग्राम पर infavoritewild नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया था। इस पोस्ट को 13000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। चौंका देने वाले इस क्लिप ने लोगों की हालत खराब करके रख दी। यूजर्स ने तरह तरह के रिएक्शन दिए। एक ने कहा कि लड़की ने बेहद ही साहस के साथ इस स्थिति का सामना किया। एक ने कहा कि महिला ने जिस तरह से स्थिति को संभाला, वो काबिलेतारीफ है। एक ने कहा कि बाघ के करीब जाने की मूर्खता गलत है। एक और ने कहा कि मुझे अहसास हो रहा था कि उस वक्त महिला के दिल की धड़कनें तेज हो गई होंगी।












Click it and Unblock the Notifications