SHOCKING! भेड़ियों से घिरी महिला के साथ हो सकती थी अनहोनी, वीडियो में देखें- कैसे बदला पूरा खेल
Wolf and Woman video: जंगल की दुनिया में क्या-क्या होता है और जानवर किस तरह से बिहेव करते हैं, कई बार ये सब समझना बेहद मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक महिला और जंगल के कुछ खूंखार भेड़ियों का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।
वीडियो में महिला जंगल के कुछ खूंखार भेड़ियों से घिरी हुई है। भेड़िये भी एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन। एक बार को देखने पर तो ऐसा लग रहा है, मानो ये भेड़िये महिला को छोड़ेंगे नहीं। जंगली भेड़िये बहुत खतरनाक होते हैं। मगर चीजें ठीक इसकी उलट ही हो जाती हैं।

दरअसल, जानवरों का एक बिहेवियर या फिर नेचर होता है, जिसमें वे कुछ ऐसा करते हैं जो आपकी समझ से परे होता है। कई बार वे इंसानों की नकल करते हैं। और इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ। जब महिला ने भेड़ियों की तरह आवाज निकालना शुरू किया तो वे भी वैसा ही करने लगे।
पहले भेड़िये महिला के बगल में सोए हुए थे। इसके बाद वे अचानक उठ जाते हैं और महिला की तरह ही एक्टिंग करने लगते हैं। ये देखना वाकई काफी शानदार है।
भेड़िये से जुड़ी दिलचस्प बातें
भेड़िये की बात करें तो इसे कुत्ते जितना वफादार माना जाता है। कहा जाता है कि तुर्की में लोग कहावत भी कहते हैं कि औलाद की बजाय भेड़िये को रखना चाहिए। ऐसा बोलने के पीछे की वजह इसका वफादार होना है।
वैसे तो भेड़िया एक ऐसा जानवर भी है, जिसे अपनी आजादी बेहद पसंद होती है। वो किसी का गुलाम बनना पसंद नहीं करता। माना जाता है कि अगर भेड़िये को कैद करके रखा जाये तो वो खाना-पीना छोड़ देता है।
यही कारण है कि शेर, बाघ, तेंदुए जैसे खूंखार जानवर भी चिड़ियाघर में होते हैं मगर भेड़िया कभी चिड़ियाघर में नहीं रखा जाता। इसके पीछे का कारण इसकी यही प्रवृत्ति होती है। इसलिए भेड़िये को कभी भी कैद में नहीं रखा जाता और ना ही इसे लोग पालते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications