क्या आपने देखा देसी महिलाओं का टैलेंट? सड़क पर बनाया दिमाग घुमा देने वाला 3D इल्यूजन

वायरल वीडियो दो महिलाओं का है, जिनमें वे अपना टैलेंट दिखाकर सड़क पर शानदार 3D कुआं बना रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोग इन देसी महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral video

Woman made 3D illusion: हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ये बात तो सोशल मीडिया पर भी कई दफा साबित हो चुकी है। बात चाहे फिर किसी भी कला की हो। बात अगर ऑप्टिकल इल्यूजन की करें, तो ये गूगल पर एक ट्रेंड सा चल पड़ा है।

अगर आप भी किसी ऑप्टिकल इल्यूजन की तलाश कर रहे हैं, तो स्ट्रीट आर्ट का एक शानदार पीस आप ही के लिए है, जो कि किसी आर्टिस्ट या फिर नामी गिनामी कलाकार ने नहीं बल्कि एक देशी महिला ने बनाया है।

ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी चीज है, जो हमारे दिमाग को रियलिटी से इतर कुछ अलग ही दिखाती है जो लगता एकदम रियल ही है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये दिमाग के सोचने की क्षमता का फायदा उठाने वाली एक कोशिश है, जो विजुअल अटेंम्प्ट के जरिये अलग तरह से एक जानकारी देती है। ठीक वैसा ही, जैसा कि सड़क पर बनी इस कलाकारी से नजर आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर महिला द्वारा बनाई इस आर्ट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे पूनम आर्ट अकैडमी ने शेयर किया है। वीडियो में दो महिलाएं पोल के पास एक गड्ढा बनाती दिख रही हैं और इसे काले और सफेद रंग से कलर करती हैं। इसके बाद वे पोल के आसपास एक कॉलम बनाती हैं ताकि इसे इल्यूजन सा रूप दिया जा सके।

अब ये शानदार इल्यूजन वाकई भ्रमित कर देने वाला नजर आ रहा है। 2D चॉक से एक आम सी स्ट्रीट को अपनी आर्ट से 3D लुक देकर इन महिलाओं ने तो कमाल ही कर दिया। ये रोड आर्टिस्ट्स काफी मशहूर हैं और इन्होंने पहले भी कई बार अपने शानदार टैलेंट को दिखाते हुए और भी 3D कलाएं दिखाई हैं।

वीडियो...

पहले भी वे अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। पहले भी उन्होंने सड़कों या फिर पुलों पर शानदार कला बनाकर लोगों को भ्रमित किया है। वे हूबहू 3D लुक दे देते हैं। इससे सामने वाले शख्स को एक बार को तो यकीन ही नहीं हो पाएगा। अब ये वीडियो देखने के बाद लोग इन महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+