90 किलो वजन घटाना चाहती थी ये लड़की, जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक हुई मौत
वजन बढ़ना अपने आप में कई बीमारियों को न्योता देने जैसा है। कई बार लोग समय रहते अपने वेट पर काबू नहीं रख पाते और फिर होश आने पर वो वेट लॉस के लिए दिन रात एक कर देते हैं।
एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसका बढ़ता वजन परेशानी का सबब बन गया। लेकिन लड़की की ये जिद उसपर इतनी भारी पड़ी कि उसकी जान ही चली गई।

दिल दहला देने वाला ये मामला चीन के शांक्सी प्रांत का है, जहां कुइहुआ नाम की एक लड़की अपना वजन कम करना चाहती थी। लड़की काफी फेमस भी थी और उसके हजारों की संख्या में फॉलोवर्स भी थे। वजन घटाने की उसकी जिद ने उसपर ऐसा कहर ढाया कि वो दुनिया छोड़कर चली गई।
टिकटॉक के चीनी वर्जन Douyin पर लड़की के पेरेंट्स ने लिखा कि हमारी बच्ची अब नहीं रही। आप सभी लोगों के प्यार और साथ के लिए शुक्रिया। प्लीज आप लोग ऐसा मत करना। हालांकि, लड़की के पेरेंट्स ने उसकी मौत का कारण नहीं बताया कि ये बताया कि वर्कआउट के बाद वो ठीक महसूस नहीं कर रही थी।
स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का वजन काफी बढ़ गया था। बढ़ते वजन से परेशान लड़की 200 पाउंड तक इसे कम करना चाहती थी। एक फिटनेस कैंपेन में वो डेली वर्कआउट किया करती थी।
वजन घटाने का जुनून उसके सिर चढ़कर बोल रहा था। वो जिम में घंटों पसीना बहाती थी और सख्त डाइटिंग रूल को फॉलो भी करती थी। लेकिन हद तो उस वक्त हो गई, जब उसने खाना-पीना छोड़ दिया। ऐसा करके उसने दो महीने में 25 किलो वजन घटा लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी की तस्वीर भी शेयर की। उसने बताया कि 6 महीने में उसे 10 किलो वजन और कम करना है। ये उसका टार्गेट है। लेकिन इस टार्गेट को पाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
अब कुइहुआ की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इस मु्द्दे पर बहस तेज हो गई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वजन कम करने का ये तरीका सही है?












Click it and Unblock the Notifications