प्लेन में बैठी लड़की का दिख रहा था क्लीवेज, एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला

21 साल की ब्रेंडा ने प्लेन से उतारे जाने के बाद अपने क्लीवेज की तस्वीर भी ले ली ताकि वो दूसरों को ये दिखा सकें कि उन्होंने कैसे कपड़े पहने थे।

न्यू ओरलेंस। अमेरिका के न्यू ओरलेंस में एक युवती को इसलिए प्लेन से उतार दिया क्योंकि उसके कपड़ों से उसका क्लीवेज दिख रहा था और एयरलाइंस को ये पसंद नहीं था। ब्रेंडा नाम की लड़की ने स्प्रिट एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि उसको क्लीवेज दिखने की बात कहते हुए प्लेन से उतार दिया गया। ब्रेंडा ने अपनी क्लीवेज की फोटो भी शेयर की और ये बताया कि उसने किस तरह की ड्रेस पहनी थी। ये तस्वीर ब्रेंडा ने तब ली, जब उसको कपड़ों को असभ्य कहते हुए उसे प्लेन से उतार दिया गया।

प्लेन में बैठी लड़की का दिख रहा था क्लीवेज, एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला

21 साल की ब्रेंडा ने एक टीवी शो अपने साथ हुए इस पूरे मामले को बताया। उन्होंने बताया कि वह स्प्रिट एयरलाइंस की फ्लाइट से न्यू ओरलंस से फोर्ट लाउडडेल जा रही थीं। तभी फ्लाइट अटेंडेंट्स ने उन पर नशे में होने का आरोप लगाया। फिर उनको कहा गया कि उनका क्लीवेज बहुत ज्यादा दिख रहा है और इसे कवर करें। ब्रेंडा का कहना है कि एयरलाइंस का मानना था कि वो शरीर एक्सपोज कर रही हैं। इसी बात को लेकर उन्हें प्लेन से उतार दिया गया। ब्रेंडा ने अपने साथी पैसेंजर से उसके कपड़ों और क्लीवेज की फोटो लेने को कहा ताकि वह इसे दिखाकर अपनी सफाई पेश कर सके।

वहीं एयरलाइंस की तरफ से कहा गया है कि लड़की को क्लीवेज की वजह से नहीं बल्कि नशे में होने की वजह से निकाला गया है। वह नशे की वजह से अजीब हरकते कर रही थी और दूसरे मुसाफिरों को इससे दिक्कत हो रही थी। लगातार शिकायत मिली तो ब्रेंडा को प्लेन से उतार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+