थाईलैंड: तट पर टहल रही महिला के हाथ लगी व्हेल की 'उल्टी', रातोंरात बना गई करोड़पति
बैंकॉक। थाईलैंड में समुद्र के किनारे रहने वाली एक महिला रातोंरात करोड़पति बन गई है। किस्मत से महिला को अपने घर के पास स्थित समुद्र के तट पर व्हेल की उल्टी मिल गई। इस उल्टी की कीमत 1.93 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उल्टी के मिलने से महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उल्टी को 'तैरते सोने' भी कहा जाता है। दुनिया के कई हिस्सों में इसकी तस्करी भी जाती है। इसकी कीमत करोड़ों रुपए में होती है।

बीच पर मिला अजीब सा टुकड़ा
23 फरवरी को दक्षिणी थाईलैंड में नखोन सी थम्मरत प्रांत की रहने वाली सिरिपॉर्न नियामरिन बीच के पास टहल रही थीं जहां उन्हें यह चट्टान सी चीज दिखी। सिरिपोर्न ने जब इस चट्टान जैसी चीज को देखा तो उसमें मछली जैसी गंध आ रही थी। उन्होंने सोचा कि, इससे कुछ पैसे कमाए जा सकते हैं, जिसके चलते वह अपने साथ घर ले आईं। उन्होंने इस चीज को अपने पड़ोसी को दिखाया तो पता चला कि, ये व्हेल की उल्टी है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एम्बरग्रीस कहते हैं।
Recommended Video

कीमत लाखों में
इस बात को पुख्ता करने के लिए इस चट्टान को जलाकर देखा तो यह पिघल गई और फिर ठंडा होने पर जम गई। 12 इंच चौड़ी और 24 इंच लंबी इस चट्टान की कीमत करीब 1.91 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस चट्टान का वजन 6.8 किलो के आसपास है। इसकी अनुमानित कीमत 186,500 पौंड बताई जा रही है। सिरिपॉर्न नियामरिन फिलहाल एक्सपर्ट के नतीजों का इंतजार कर रही हैं।

व्हेल की उल्टी को कहा जाता है तैरता हुई सोना
सिरिपॉर्न नियामरिन ने कहा कि, यदि यह वास्तविक एम्बरग्रीस है, तो वह अपने समुदाय की मदद करेगी। एम्बरग्रीस के टुकड़ा मिलने पर वह खुद को भाग्यशाली बता रही हैं। एम्बरग्रीस ठोस, मोम जैसा ज्वलनशील तत्व होता है। यह हल्के ग्रे या काले रंग का होता है। स्पर्म वेल की आंतों में यह पाया जाता है। पानी के अंदर वेल मछलियां ऐसे कई जीव खाती हैं जिनकी नुकीली चोंच और शेल्स होती हैं। इन्हें खाने पर वेल के अंदर के हिस्से को चोट न पहुंचे इसके लिए एम्बरग्रीस अहम होता है।

जानिए किस काम में आता है एम्बरग्रीस
इसका इस्तेमाल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है। इसमें एक बिना गंध का ऐल्कोहॉल मौजूद होता है। जिसका इस्तेमाल परफ्यूम की गंध को लंबे वक्त तक बरकरार रखने के लिए किया जाता है। वैज्ञानिकों ने इसे तैरता हुआ सोना भी कहा है। इससे पहले नारिस नाम के एक मछुआरे को 24 लाख पाउंड (लगभग 25 करोड़ रुपये) की एम्बरग्रीस का 100 किलो का टुकड़ा मिला था। वह अब तक पाया गया एम्बरग्रीस का सबसे बड़ा टुकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications