VIDEO: अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक ताबूत के अंदर से आने लगी आवाज, खोलकर देखा तो उड़ गए होश
जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय... ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कई बार इसके सच होने के ऐसे-ऐसे सबूत मिलते हैं, कि एक बार को उनपर यकीन करना ही मुश्किल हो जाए। हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर एक मामले ने सबको हिला कर रख दिया है, जिसमें एक महिला को जब मृत घोषित करके ताबूत में रखा गया तो महिला अंदर से कुछ बोलने लगी। जब ताबूत के अंदर से आवाज आई तो लोगों के भी होश उड़ गए।

मृत घोषित कर बनाया डेथ सर्टिफिकेट
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, 76 साल की महिला बेला मोंटाया को जब ब्रेन स्ट्रोक के बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की सांसे नहीं चल रही थीं, तो डॉक्टरों ने मरा बताकर डेथ सर्टिफिकेट तक बना डाला।
अचानक चल पड़ी महिला की सांसे
इसके बाद महिला को ताबूत में रखकर जब रिश्तेदार घर लेकर पहुंचे तो उसकी सांसे चल पड़ीं। ताबूत के अंदर जिंदा महिला को देखकर लोगों के भी होश उड़ गए। इसके बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। अब वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय को देना पड़ा जवाब
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इक्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्रालय को भी इस मामले पर जवाब देना पड़ा। इसके लिए मंत्रालय ने एक समिति का गठन किया है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि महिला को कार्डियक अरेस्ट आया था, उनके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। जांच करने के बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी।
घटना का वायरल वीडियो...
🇪🇨 | LO ÚLTIMO: ¡Aunque usted no lo crea!
Una mujer que fue declarada muerta por un médico, revivió en pleno sepelio ante la mirada de sus familiares, inmediatamente fue trasladado al hospital Martin Icaza donde la volvieron a atender, ocurrió en Babahoyo, Ecuador. pic.twitter.com/nYn0o5jDab
— Alerta Mundial (@AlertaMundial2) June 10, 2023
क्या बोला महिला का बेटा?
महिला के बेटे ने इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय मीडिया से बातचीत की। उसने बताया कि उसकी मां को सुबह 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कई घंटों तक उन्हें ताबूत में ही रखा गया। इसके बाद जब ताबूत खोला तो हमने देखा कि उनकी सांसे चल रही हैं। इसके बाद बिना कोई देरी करते हुए हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। मेरी मां मरी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications