महज 9 मिनट में महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ
ह्यूस्टन। एक अनोखे मामले में टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म देकर लोगों को चौंका दिया है। थेलेमा नाम की महिला ने 15 मार्च को टेक्सास के समय के अनुसार सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर सभी बच्चों को जन्म दे दिया था। थेलेमा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
थेलेमा ने 9 मिनट में जन्मे 6 बच्चे
सुबह 4 बजे से प्रसव की प्रक्रिया शुरू हुई और 4 बजकर 59 मिनट पर यानी महज 9 मिनट में थेलेमा ने कुल 6 बच्चों को जन्म दिया। ये अपने आप में चौंकाने वाला मामला था और जानने वालों को थेलेमा की सेहत की काफी चिंता होने लगी लेकिन थेलेमा बिलकुल स्वस्थ हैं। अस्पताल ने अपने ट्विटर हैंडल पर थेलेमा की मुस्कुराती तस्वीर शेयर की है और इस अनोखे मामले की जानकारी लोगों को दी है।
|
4.7 अरब में से एक ही मामला होता है ऐसा
एक बच्चों को जन्म देना एक मां के लिए सबसे खुशी का पल होता है लेकिन थेलेमा ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। ऐसे में ये जानकर उन्हें और भी अचंभा होता होगा कि वे 4.7 अरब में से एक ही ऐसी महिला है जिन्होंने ऐसा किया है। थेलेमा के छह बच्चों में से 4 लड़के हैं जबकि 2 लड़कियां हैं।
प्रेग्नेंसी को लेकर पहले भी आए अनोखे मामले
थेलेमा से भी अधिक अनोखे मामले में हाल ही में इंग्लैंड के ग्रेट मैंचैस्टर में रहने वाली एक 17 साल की स्टूडेंट की प्रेग्नेंसी ने दुनिया को लोगों को हैरान कर दिया। लड़की के ना तो पीरियड मिस हुए और ना ही उसके बेबी बंप निकला। लेकिन सिरदर्द के चलते कोमा गई लड़की ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है। ओल्डहैम में रहने वाली एबोनी स्टीवेन्सन को पता ही नहीं था किस वह पिछले 9 महीने से गर्भवती है। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है। इसके पीछे की वजह यूटेरस डाइडेलफिस नाम की मेडिकल कंडीशन है।
यह भी पढ़ें- ना पीरियड मिस हुआ, ना बेबी बंप निकला, कोमा में दिया बच्ची को जन्म