लैंड करा दे पार्ट-2: पहली बार पैराग्लाइडिंग कर रही लड़की की हुई ऐसी हालत, इंटरनेट पर Video ने मचाया धमाल
नई दिल्ली। आपका पैराग्लाइडिंग का 2019 का वो वीडियो तो याद ही होगा जिसमें एक शख्स विपिन साहू ग्लाइडिंग के दौरान इतना डर गया कि, वह खुद को गालियां देते हुए ग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर से उतारने की गुहार लगाता दिखा था। इस वीडियो में विपिन साहू के पैराग्लाइडिंगडर ने लोगों को खूब हंसाया था। विपिन ने डरते-डरते पैराग्लाइडिंग कराने वाले इंस्ट्रक्टर से कहा था, 'भाई 500 रुपए ज्यादा लेले पर लैंड करा दे।' अब एक ऐसी ही लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल हो रहा है।

पैराग्लाइडिंग के दौरान बुरी तरह डरी महिला
अज्ञात महिला हिमाचल प्रदेश के खजियार में पैराग्लाइडिंग करने पहुंची थी। जैसे ही ग्लाइडिंग शुरू होती है, और महिला हवा में जाती है, वह बुरी तरह से डर जाती है। वह टेंडम पायलट से उतरने का लिए गुहार लगाने लगती है। महिला इतनी डर जाती है कि, वह हवा में डर के मारे अपनी आंखें तक नहीं खोलती है। इंस्ट्रक्टर उसे लगातार रिलैक्स कराने की कोशिश करता है, लेकिन महिला लगातार नीचे उतरने की जिद पकड़ लेती है।

गो प्रो में कैद हुआ मजेदार वीडियो
महिला अपने साथ गो प्रो लेकर ग्लाइडिंग के लिए गई थी। यह मजेदार वाकया उसी में कैद हुआ है। वीडियो महिला को यह कहते हुए दिख रही है हिलो मत। जैसे ही पायलट जमीन पर उतरने की तैयारी करते हुए दिशा बदलने की कोशिश करता है महिला फिर से डर जाती है औऱ रोते हुए कहती है कि धीरे चलाओ। पायलट जब उसे शांत कराने की कोशिश करता है तो वह लगातार रट उतारने की रट लगा लेती है, यही नहीं वह उसे पैसे भी ऑफर करती है।
देखें मजेदार Video
यह सीन लोगों को विपिन साहू वाला के वीडियो की याद दिला देता है। विपिन का पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें वह डर जाते हैं और चिल्लाते हैं 'भाई मुझे लैंड करा दे'। इस पर कई मीम्स बने और विपिन लाइमलाइट में आ गए थे। अब इस महिला का वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications