महिला के कान में हो रही थी अजीब सी बेचैनी, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Woman found spider nest in Ear: रोंगटे खड़े कर देने वाली एक ऐसी घटना में, जिसने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है, तीन बच्चों की मां को इस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब उसके कान में अचानक दर्द हुआ। वायरल वीडियो में महिला ने अपने इस दर्द की कहानी को बयां भी किया है। महिला को पहले लगा कि ये आम दर्द है, लेकिन जब इसके पीछे की वजह पता लगी तो वो हिल गई।

महिला ने अपने इस अनुभव के बारे में लोगों को भी बताया है। महिला ने बताया कि उसे पहले लगा कि ये कोई बुरा सपना भी हो सकता है। मगर जब असलियत सामने आई तो उसके होश ही उड़ गए।

woman found spider nest in ear

इंग्लैंड के चेशायर की रहने वाली 29 वर्षीय महिला लुसी वाइल्ड अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला के कान में काफी समय से दर्द हो रहा था। हर किसी की तरह महिला को पहले यही लगा कि ये दर्द कान में जाम हुए वैक्स की वजह से हो रहा है। लेकिन बाद में उसे पता चला कि आंठ टांगो वाली महिला उसके कान में अपना घर बना रही थी।

शुरुआत में उसके कान में एक अजीब सी झुंझलाहट हुई। इसके बाद महिला बैचेन होने लगी। फिर उसने पता लगाने की कोशिश की कि आखिर इसकी वजह क्या है। फिर जाकर महिला के सामने ये परेशान और डरा देने वाली सच्चाई आई।

महिला को पता लगा कि उसके कान के अंदर एक मकड़ी अपना घर बना रही थी। महिला ने जैतून के तेल को गर्म किया और फिर अपने कान के अंदर डाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+