मच्छर जैसे कीड़े ने महिला को पहुंचाया मौत के मुंह में, 13 सालों तक दर्द में तड़पी जोर्जा

कई बार हम अपने जनजीवन में छोटे-मोटे कीड़ों के काटने को हल्के में ले लेते हैं। कभी आपने सोचा है कि, एक छोटे से एक कीड़े की बाइट स्वस्थ इंसान को मौत के मुहाने तक पहुंचा देती है। आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन एक महिला को एक कीड़े के काटने के चलते 13 सालों तक दर्द सहना पड़ा। नौबत यहां तक आ गई कि महिला की जान जा सकती थी।

गार्डन में कीड़े ने काट खाया था
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कीड़े का काटना गंभीर नहीं होता है और वे अपने आप ठीक हो जाते हैं या बुनियादी दवाओं से इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन जोर्जा ऑस्टिन की कहनी इसके उलट है। एक कीड़े की शिकार हुई जोर्जा मौत के मुंह से वापस आई है। उस एक घटना ने उनके पूरे जीवन को बदलकर रख दिया। 2009 में जब वे अपने बगीचे में घास बराबर कर रही थीं, तबभी उन्हें गार्डन में एक कीड़े ने काट लिया था।

जिसे मान रहे थे आम कीड़ा निकला...
इस साधारण से दिखने वाले मच्छर टाइप कीटे ने उनके पैर में काटा था। जिसके बाद उनके पैर में सूजन आ गई थी, और लाल हो गया था। जोर्जा ने इसे आम कीड़े द्वारा काटना मानकर नजरअंदाज कर दिया। जोर्जा को मच्छर जैसी दो पंखों वाली एक छोटी मक्खी कुटकी ने काटा था। इनमें एक बाइटिंग होती है और नॉन-बाइटिंग होती हैं। आमतौर पर ये आसमान में उड़ती हुई दिख जाती है।

दुर्लभ बीमारी की शिकार हुई महिला
जोर्जा को उस कीड़े के काटने को नजरअंदाज करना बहुत महंगा पड़ गया। जिस कीड़े ने उन्हें काटा था, उसके काटने के उनके पैर पर चार छोटे पिनहोल जैसे थे। जिन्हें ठीक होने में काफी वक्त लगा। लेकिन इसके बाद से जोर्जा बीमार रहने लगीं। शुरू में जोर्जा को लगा कि, उन्हें हो दिक्कतों की वजह शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। लेकिन बाद में पता चला कि,वह पायोडर्मा गैंग्रीनोसम नामक एक दुर्लभ स्थिति में ग्रसित हो गई हैं।

पैर का हुआ बुरा हाल
पायोडर्मा गैंग्रीनोसम एक स्किन संबंधी बीमारी है। इस बीमारी में त्वचा पर सूजन आ जाती है। जहां जिसके बाद शरीर पर घाव होने शुरू हो जाते हैं और जो धीरे-धीरे बढ़ते हैं। उन्हें दिक्कतें तब शुरू हुई जब त्वचा पर चतके घाव में बदल गए। उनके पैर में मवाद पड़ गया। वहीं उन्हें असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ा। एक समय ये आया कि लगा डॉक्टरों को उनके पैर काटने पड़ेंगे।

बीमारी के चलते खोना पड़ा बच्चा
इस साल उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि, उनकी जान बचाने के लिए उनके दोनों पैर काटने पड़ सकते हैं। फिर एकाएक चमत्कार हुआ। वो ठीक होने लगीं। उन्हें ठीक होने में 13 साल लग गए। वे इस बार समान्य तौर पर क्रिसमस मना पाएंगीं। इस बीमारी के चलते उन्हें अपना एक साल का बच्चा खोना पड़ा। जिनसे उन्हें पूरी तरह तोड़कर रख दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications