बच्चा समझकर सांप को अपना दूध पिलाती रही महिला, जानें फिर क्या हुआ
आपने 'दूध का कर्ज' फिल्म तो देखी ही होगी। इस फिल्म में महिला एक सांप को दूध पिलाती है उसकी भूख मिटाती है। ये सब बातें फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं। रीयल जिंदगी का उस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं था। मगर इसी से जुड़ी एक घटना आपको बताते हैं, जो हाल ही में हुई है।
घटना है पलामू की, जहां एक महिला ने सांप को दूध पिलाया। सांप बड़े आराम से महिला का स्तनपान कर रहा था। जब ये मामला लोगों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। खुद महिला के भी होश उड़ गए। मगर उसने ऐसा क्यों किया, चलिये आपको बताते हैं।

घटना मेदिनीनगर की है, जहां की निवासी नीलम देवी ने जो बात लोगों को बताई, उसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए। महिला बताती है कि वो सुबह के 4 बजे अपने बच्चे को दूध पिला रही थी कि तभी उसकी आंख खुली और उसने देखा कि उसका बच्चा नहीं बल्कि सांप दूध पी रहा है। महिला की हालत खराब हो गई। महिला ने कहा कि उसे ऐसा लग रहा था, कि उसका बच्चा दूध पी रहा हो।
महिला आधी नींद में थी तो उसे पता ही नहीं चला कि उसका बच्चा नहीं बल्कि सांप उसका दूध पी रहा है। महिला ने ये बात जब परिजनों और आसपास के लोगों को बताई तो वो हक्के-बक्के रह गए। हर कोई ये सोचकर हैरान था कि भला ऐसे कैसे हो सकता है।
इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इस बात को माना कि आजतक उनके पास ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने नहीं आया है। ये बेहद ही अजीब है। डॉक्टरों ने ये भी बताया कि हो सकता है कि महिला के आसपास से सांप गुजरा हो और फिर उसने महिला को काट लिया हो।
क्योंकि आज तक सांप का इंसान के दूध पीने का कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में हो सकता है कि महिला को ये भ्रम हो गया हो कि सांप ने उसका दूध पिया हो। फिलहाल इस मामले की पूरे इलाके में चर्चा है और हर कोई ये देखकर काफी हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications