गजब! पत्थर के टुकड़ों से बदलकर 42 करोड़ के हीरे किए चोरी, जमा करने होंगे बस 25 हजार

लंदन, 21 फरवरी। एक महिला चोर जिसने एक ज्वेलरी स्टोर से पत्थर से बदलकर करोड़ों रुपये के हीरों पर हाथ साफ कर दिया लेकिन जब कोर्ट में मामला पहुंचा तो उसे महज कुछ हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया गया। महिला ने 42 लाख पाउंड (42 करोड़ रुपये) के हीरे लंदन के ज्वेलरी स्टोर से गायब कर दिए थे। इसके बाद महिला आराम से वहां से निकलकर फ्रांस पहुंच गई लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वह पकड़ ली गई।

बेहद शातिराना तरीके से चोरी

बेहद शातिराना तरीके से चोरी

लुलु लाकाटोस नाम की महिला ने इन हीरों की चोरी के लिए बेहद ही शातिर तरीका इस्तेमाल किया था। वह स्टोर में हीरों की विशेषज्ञ बनकर पहुंची। उसने स्टोर में मौजूद स्टाफ को बताया कि वह एक अमीर रूसी ग्राहक के लिए महंगे हीरे की तलाश में आई है।

इस दौरान महिला ने हीरों को देखना शुरू किया और इन हीरों को पहले से साथ में छिपाकर लाए गए पत्थरों से बदल दिया और असली हीरों को अपने हैंडबैग में डाल लिया। महिला ने कुल सात हीरे गायब किए जिनमें से एक की कीमत ही 22 लाख पाउंड थी। इन हीरों को लेकर महिला स्टोर से बाहर निकली और कुछ ही घंटों में वह ब्रिटेन छोड़कर फ्रांस पहुंच गई।

सीसीटीवी में कैद हो गई करतूत

सीसीटीवी में कैद हो गई करतूत

इतने शातिराना तरीके अपनाने के बाद भी महिला आखिरकार पकड़ ली गई क्योंकि उसकी पत्थर के टुकड़ों से असली हीरों को बदलने की उसकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

ज्वेलरी स्टोर बुडल्स को चोरी का पता तब चला जब उन्होंने अगले दिन अपनी तिजोरी खोली। तिजोरी देखी तो वहां पर हीरों की जगह पत्थर के सात टुकड़े रखे हुए थे।

चोरी के लिए बेहद मामूली जुर्माना

चोरी के लिए बेहद मामूली जुर्माना

इसके बाद महिला की तलाश शुरू हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2021 में चोरी की साजिश का दोषी पाया गया और 5 साल जेल की सजा सुनाई गई। हालाँकि लुलु को महंगे पत्थरों की चोरी के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उसकी चोरी के लिए केवल एक छोटी राशि का भुगतान करने का आदेश दिया गया था।

25 हजार रुपये अदा करने का आदेश

25 हजार रुपये अदा करने का आदेश

साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान 60 वर्षीय लुलू को केवल 245 पाउंड (25000 रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया गया था।

जज ने भुगतान करने के लिए एक महीने के साथ एक दिन की डिफ़ॉल्ट सजा को जोड़ा क्योंकि पैसा पहले ही जब्त कर लिया गया था। लुलु को जल्द ही फ्रांस प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+