कैमरा के सामने आकर साबुन खाने लगी महिला, VIDEO ने घुमाया 30 लाख लोगों का माथा
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला साबुन खाती नजर आ रही है। इस घटना ने लोगों को हैरान करके रख दिया है लेकिन वीडियो के पीछे की कहानी और कुछ ही है।
वीडियो का इंस्टाग्राम कैप्शन भी काफी अजीबोगरीब है, जिसमें लिखा हुआ है कि मुझे साबुन खाना पसंद है। वीडियो में महिला जैसे ही साबुन काटकर उसे खाने लगती है, लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। वीडियो देखने के बाद हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो रहा है कि आखिरकार साबुन कोई कैसे खा सकता है।

लेकिन जल्द ही वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने आ जाती है और पता चल जाता है कि महिला के हाथ में जो साबुन जैसी चीज नजर आ रही है वो साबुन नहीं बल्कि साबुन की शेप वाला केक है। केक को साबुन दिखाने वाले क्लिप की सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आ जाती है।
ये वीडियो कोलकाता की रहने वाली एक प्रतिभाशाली बेकर सुचि दत्ता द्वारा पोस्ट किया गया था, जो ऐसी-ऐसी आकृतियों के केक बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। हालिया इंस्टाग्राम रील में उन्होंने केक दिखाया, जो हूबहू नहाने वाले साबुन के जैसा लग रहा था। क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और इसे तकरीबन तीन मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया।
यहां देखें वायरल वीडियो...
कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद महिला की जमकर तारीफ की। शुरुआत में वीडियो देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता था कि महिला केक खा रही है। कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता था कि ये साबुन की शक्ल में केक है। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये शानदार क्लिप वायरल होने लगा और बाद में लोगों को समझ आ गया कि ये साबुन नहीं बल्कि साबुन की शक्ल में एक केक है।












Click it and Unblock the Notifications