शादी के 7 साल बाद भाई बनकर सामने आया पति, दंग रह गई महिला

शादी के 7 साल बाद जब महिला का पति उसके सामने आया तो उनका संबंध बदल चुका था। पति भाई बन चुका था।

नई दिल्ली। शादी के बाद एक महिला को पता चला कि उसका पति रिश्ते में उसका भाई लगता है तो उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। ब्राजील की रहने वाली 39 साल की एड्रियाना को जब पता चला कि उसका पति उसका भाई है तो वो सन्न रह गई। एड्रियाना को एक रेडियो टॉक शो के जरिए अपने रिश्तेदार मिल गए। टॉक शो की ट्रैकिंग के जरिए उसे धीरे-धीरे कर अपने पुराने रिश्तेदार मिलने लगे। इसी दौरान उसका भाई भी मिला है।

 Woman Discovers Her Husband Is Also Her Brother

एड्रियाना को बचपन में ही उसकी मां ने छोड़ दिया था। उसने लिनार्डो नाम के एक शख्‍स के साथ शादी की और अपना घर बसा लिया। दोनों की एक बच्ची भी है, लेकिन धीरे-धीरे उनमें अनबन होने लगी और दोनों 7 साल बाद अलग हो गए। पति से तलाक के बाद वो अपने होम टाउन चली गई। लेकिन इस रेडियो टॉक शो के बाद उसे धीरे-धीरे अपने रिश्तेदार मिलने लगे। पहले उसकी मां मिली, जिसने बताया कि जब उसका भाई 8 साल का हुआ तब उनसे उसे भी छोड़ दिया। जब उसके भाई का पता चला तो एड्रियाना हैरान रह गई।

उसका भाई और कोई नहीं बल्कि उसका तलकाशुदा पति लिनार्डो था। वो दंग रह गई। एड्रियाना का पति लिनार्डो ही उसका अपना भाई ही है। अब लिनार्डो और एड्रियाना दोनों ही अपनी इस सच्‍चाई से हैरान है। दोनों बस ये कहकर एक दुसरे को समझा रहे है कि वो कभी अलग नहीं हो सकते। शादी खत्म हुई तो लियार्डे उनके भाई के रूप में सामने आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+