5 साल बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड के स्वागत में महिला ने एयरपोर्ट पर किया डांस, वायरल हुआ VIDEO
Woman dances at Canadian airport: प्यार में पड़े लोग अक्सर अपने पार्टनर के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करने के लिए अनोखे तरीके ढूंढते हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें लोगों को अपने साथी को विशेष महसूस कराने के लिए भव्य रोमांटिक इशारे करते हुए दिखाया गया है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड के लिए अपने प्यार का खूबसूरती से इजहार कर रही है, जिससे वह 5 साल बाद मिली थी।
जो क्लिप अब वायरल हो गई है, उसमें महिला को अपने पार्टनर के स्वागत के लिए कनाडा के एक हवाई अड्डे पर डा्ंस करते देखा जा सकता है। क्लिप की शुरुआत में एक शख्स सामान से भरी ट्रॉली के साथ हवाई अड्डे पर उतरता हुआ दिखाई देता है। कुछ लोग उनका स्वागत करते हुए गले मिलते हैं और उन्हें गुलाब के फूल भी देते हैं। जैसे ही वो बाहर निकलता है, वह यह जानने के लिए उत्सुक होता है कि उसकी प्रेमिका कहां है।

अंत में वो उसके सामने आती है और फिल्म शेरशाह के 'रातां लाम्बियां' पर डांस करके उसका स्वागत करती है। प्रेमी को हैरानी होती है और वह वहीं खड़ा होकर उसकी तारीफ करता है और उसे गले लगाने का इंतजार करता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर निकी शाह ने शेयर किया गया था, जो टोरंटो की एक कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने लिखा, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप सामान्य रिश्ते की तरह ही होते हैं, मुझे ये साबित करने दीजिए।
लंबे कैप्शन में उन्होंने लॉन्ग डिस्टेंस के रिश्तों और उनमें विश्वास, संचार, धैर्य और प्यार के साथ कैसे आगे बढ़ना है, इसके बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा कि हकीकत ये है कि लंबी दूरी के रिश्तों में भी बहुत सारी समस्याएं होती हैं। बात बस इतनी है कि परेशानियां हर जोड़े के लिए अलग-अलग होती हैं और पहले से निर्धारित नहीं होतीं। लेकिन केवल वही रिश्ते जीवित रहते हैं जहां दो लोग इसे चलाने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं असल में विश्वास करती हूं कि यदि आप लंबी दूरी के रिश्ते में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं - तो आप एक ऐसा रिश्ता बनाते हैं जो मजबूत होता है। इसलिए रुकिए, उस शख्स को ढूंढिए जहां आपका साथी आपको सबसे खुश इंसान बनाता है। दुनिया आपको दूरियों से बचने में मदद करेगी और आप इससे बाहर आकर एक ऐसा रिश्ता बनाएंगे जिसका लोग सपना देखते हैं।
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 3.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications