Video: कोरियाई सास- बहू का कमरतोड़ डांस! तेलुगू हिट 'रा रा रेड्डी' पर ठुमके ने लगाई आग
म्यूजिक एक ऐसी कला है, जो हर किसी पर अपना प्रभाव छोड़े बिना नहीं रहता। एक ऐसा ही वीडियो कोरियन सास और बहू के डांस का सामने आया है, जो तेलुगू हिट सांग 'रा रा रेड्डी' पर ठुमके लगा रही हैं।
Dance with Korean Mother-in-law: म्यूजिक एक ऐसी कला है, जो हर किसी पर अपना प्रभाव छोड़े बिना नहीं रहता। मतलब ये कि कई संगीत के धुन ऐसी होती हैं कि जब वे कानों पर पड़ती हैं तो पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। ना चाहते हुए भी डांस का मूड बन ही जाता है। ऐसे में गाने का अर्थ या फिर भाषा मायने नहीं रहती। एक ऐसा ही वीडियो कोरियन सास और बहू के डांस का सामने आया है, जो तेलुगू हिट सांग 'रा रा रेड्डी' पर ठुमके लगा रही हैं।

इसे संगीत का पॉवर ही कहेंगे क्योंकि इसमें हर किसी का मूड बदलने की क्षमता होती है। ये एक ऐसी कला है जो किसी ट्रेंड या फिर भाषा की बंधनों ने परे है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिसमें कोरियन महिला दासोम हेर तेलुगू गाने रा रा रेड्डी की धुन पर थिरक रही है। उसके साथ उनकी सास जुंगयी ली डांस भी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये साबित हो जाता है कि लिप्सिका और आदित्य अयंगर का हिट सांस 'रा रा रेड्डी आई एम रेडी' भाषा की बंदिशों को तोड़ चुका है। दरअसल, दासोम के इंस्टाग्राम हैंडल पर चौबीस हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। वे अक्सर इंट्रेस्टिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं।
दासोम के ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसकी सास गुलाबी और नीले रंग के हैनबोक पहने हुए हैं। डांस का वीडियो शेयर करते हुए दासोम ने अपनी सास के लिए प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, "इस दुनिया में कितना भी अंधेरा क्यों न हो, हम इसे प्यार से जीत लेंगे। प्यार हमेशा जीतता है। यह गीत, डांस और ये पल सब कुछ मुझे प्रेरित करता है। आपके लिए मेरा प्यार। आशा है आप यूं ही स्वस्थ रहेंगे। हम एक दूसरे के लिए हैं।"
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंटाग्राम पर ये वीडियो @luna_yogini_official पर पोस्ट किया गया है। वीडियो क्लिप शेयर किए जाने के बाद अब तक 8 लाख से अधिक व्यूज और 73 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक इंटाग्राम यूजर ने लिखा, "मुझे पता है कि ये हमारे तेलुगु संगीत का जादू है...हर कोई इसको सुनकर थिरकने से खुद को रोक नहीं सकता"। इसके अलावा कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने दोनों महिओं के पहनावे की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा,"सच में बहुत अच्छा लगा दीदी! आंटीजी और आप दोनों हनबोक में मस्त लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications