Woman Teasing Lion: कैद में बैठे शेर को महिला ने इस तरह दिलाया गुस्सा, वीडियो देख भड़क उठे लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी दोस्त के साथ मिलकर कैद में बैठे शेर को परेशान कर रही है। महिला शेर जैसी ही हरकतें कर उसे और गुस्सा दिला रही हैं।

Woman constantly teasing lion: सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और कमेंट्स के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या कर बैठते हैं। फेमस होने के चक्कर इस चक्कर में लोग बेजुबान जानवरों को भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रहा है, जिसमें दो महिलाएं अपनी मौज मस्ती और फोटो खिंचवाने के चक्कर में गुस्सैल शेर को और भी ज्यादा गुस्सा दिला रही हैं। वायरल होने के चक्कर में महिला ने शेर के सामने तस्वीर तो खिंचा ली, लेकिन सोशल मीडिया पर उसे लोगों का गुस्सा भी झेलना पड़ गया।

फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं लोग
कई बार लोग अपने शौक और सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में पता नहीं क्या-क्या कर बैठते हैं। अकसर आपने देखा होगा कि लोग जानवरों के साथ खेलते हैं। कई बार गुस्सैल जानवरों के साथ सिर्फ तस्वीर खिंचवाने के लिए लोग ये भी नहीं सोचते कि ये बेजुबान भी तो परेशान होते होंगे।

शेर के साथ सेल्फी लेने लगी महिला
वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियों को देखा जा सकता है, जिसमें वे शेर के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आती हैं। शेर कांच से बने एक बड़े से ग्लास के उस पार होता है। लेकिन शेर का गुस्सा देखकर लग रहा कि वो पहले से ही चिढ़ा हुआ है। ऐसे में लड़की शेर की तरह हरकतें कर उसे और गुस्सा दिलाती है।

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
ये वीडियो आईएफएस ऑफिसर ने शेयर किया है। उन्होंने इस क्लिप को कैप्शन देते हुए लिखा- किसी भी ऐसे जानवर पर हंसना और उसका मजाक उड़ाना, जो कैद में है। क्या आपको लगता है कि अगर शेर की जगह ये महिलाएँ होतीं, तब भी ये ऐसे ही मजाक उड़ाना जारी रखतीं? इस क्लिप को 33 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं।

साफ झलकी महिला की बेदर्दी
वीडियो में इन महिलाओं की बेदर्दी साफ झलक रही है। पहले से ही गुस्साए शेर का मजाक उड़ाने से पहले महिला एक बार भी नहीं सोचती कि उसपर क्या बीत रही होगी। वाकई.. कैद में किसी जानवर का मजाक बनाना बेहद आसान है लेकिन उसकी जगह खुद को रखकर देखना उतना ही मुश्किल।












Click it and Unblock the Notifications