Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंजान नंबरों से कॉल कर बीवी को परेशान करता था पति, पोल खुली तो पत्नी ने ऐसे लिया बदला

कई बार प्यार में पागल लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी को इतना दुखी कर दिया कि परेशान होकर उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत ही दर्ज करवा ली। अब ये मामला सुर्खियों में आ गया है।

मामला है जापान का, जहां एक औरत ने अपने पति से तंग आकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा ली। उसका पति उसे स्पैम कॉल किया करता था। 31 साल की महिला ने बताया कि जुलाई और अगस्त के महीने में उसे हजारों स्पैम कॉल्स आईं। जब वो फोन उठाती थी तो सामने से कोई भी कुछ नहीं बोलता था।

Japan

महिला ने तंग आकर अपने पति को सारी बात बताई। मगर पति ने इसे लेकर कोई भी इंट्रस्ट नहीं दिखाया तो वो और भी परेशान हो गई। उसे उम्मीद थी कि उसका पति इस बारे में उसकी मदद करेगा। मगर पति की उदासीनता ने उसे और भी ज्यादा परेशान करके रख दिया।

इसके बाद महिला ने नोटिस किया कि जब भी उसका पति गेम खेल रहा होता था या फिर उसके साथ समय बिता रहा होता था तो ये सारी कॉल्स बंद हो जाया करती थीं। ऐसे में महिला को शक होने लगा। पत्नी ने ध्यान दिया कि उसके साथ होने पर पति फोन को छूता भी नहीं था। ऐसे में उसे किसी तरह की स्पैम कॉल्स नहीं आती थी।

इसके बाद तंग आकर महिला पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने उसकी सारी की सारी कॉल डीटेल्स की जांच की। पता चला कि इस पूरे काम के पीछे का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का पति ही है। जांच में पता चला कि पति अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करता था।

महिला को अब तक तो सिर्फ शक ही था मगर जब उसे कंफर्म हुआ कि इस पूरे काम के पीछे उसका पति है तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस ने ये सब करने के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पता चला कि इस सब के करने के पीछे की वजह पति पत्नी के अतीत में खराब हुए रिश्ते थे।

दरअसल, पति ने बीते दिनों अपनी पत्नी को किसी पुरुष से बात करते हुए पकड़ा था जिसके बाद उसके अंदर इन्सिक्योरिटी की भावना जाग गई। बस इसके बाद अपनी बीवी पर नजर रखने और उसे परेशान करने के मकसद से उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+