महिला का दावा- 9 बार देख चुकी हैं UFO, एलियन ने की थी किडनैप की कोशिश

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: एलियन के अस्तित्व को लेकर पूरी दुनिया में बहस जारी है। जहां कई लोग एलियन के होने का दावा करते हैं। तो वहीं कई लोग इसे एक कोरी और मनगढंत कहानी बताते हैं। कई बार कई लोगों ने एलियन यूएफओ देखने का दावा किया है लेकिन कभी इसका कोई प्रमाण नहीं मिल पाया है। ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है, कि उसे एलियन ने किडनैप करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गई। महिला की भीतर इस कदर का डर बैठ गया है कि ,उसने घर से निकलना बंद कर दिया है।

एलियंस के डर से घर से बाहर तक नहीं निकलती महिला

एलियंस के डर से घर से बाहर तक नहीं निकलती महिला

ब्रिटेन के लिवरपूल में रहने वाली साचा क्रिस्टी ने बताया कि, एक बार उन्हें एलियंस ने किडनैप करना चाहा, लेकिन वे किसी तरह बच निकली। अब वे अपने घर से बाहर जाने से भी डरती हैं। साचा का दावा है कि उन्होंने पहली बार यूएफओ 7 साल की उम्र में देखा था। उन्होंने कहा कि, मुझे आसमान उड़ती हुई अजीब चीज दिखी थी। पांच बच्चों की मां साचा ने अपने जीवन काल में अभी तक 9 बार यूएफओ देखने का दावा किया है।

'मेरे पीछे पड़ गए थे एलियन'

'मेरे पीछे पड़ गए थे एलियन'

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक साचा ने 1983 में नॉर्थ यॉर्कशायर रेडियो श्रोताओं को बताया कि, मैंने आसमान में अजब गजब लाइट देखी थी और 1997 में वेल्स में पारिवारिक छुट्टी पर उन्हें यूएसओ से जुड़े सबसे बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था। मर्सीसाइड के लिवरपूल में रहने वाले साचा ने बताया कि, मेरी एलियन से टकराने घटनाओं की व्याख्या करना बहुत कठिन है, क्योंकि मैंने जो देखा है उस पर विश्वास करना मेरे लिए कठिन है।

साचा का दावा-ब्रह्मांड में दूसरी जिंदगियां भी हैं

साचा का दावा-ब्रह्मांड में दूसरी जिंदगियां भी हैं

साचा कहती हैं कि उन्हें यकीन हो चुका है कि ब्रह्मांड में दूसरी जिंदगियां भी हैं और अब उन्हें आसमान की ओर देख कर भी डर लगता है। उनका कहना है कि यूएफओ को लेकर वो इतनी डरी हुई हैं कि उन्हें लगता है कि वो उनके सिर पर ही मंडराती रहती हैं। मैं एक करोड़पति होती अगर मुझे पता होता कि केवल कुछ लोगों को ही यूएफओ क्यों दिखते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे साथ हुआ।

यूएफओ से कुछ लोग नीचे उतर थे-साचा

यूएफओ से कुछ लोग नीचे उतर थे-साचा

997 में अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताते हुए साचा कहती हैं कि, परिवार के साथ छुट्टियों पर थीं, जब एक एलियन ने उन्हें नंगे पांव ही दौड़ा लिया था। उन्होंने कहा कि, मैं, मेरे पूर्व साथी स्टीव, मेरे बेटे लुई और स्टीव के परिवार के तीन सदस्यों के साथ एक छोटे से कॉटेज में ब्रेक पर गए थे। उन लोगों ने आसमान में चमकीली रोशनी देखी, जो बढ़ती गई। वह लगातार हम लोगों के नजदीक आ रही थी। वह एक यूएफओ था। उसमें से कुछ लोग नीचे उतरे।

उनके जाने के बाद घर में अजीब रोशनी छा गई थी

उनके जाने के बाद घर में अजीब रोशनी छा गई थी

साचा ने बताया कि, वे कुछ मिनट तक वहां रहे। उन्हें देखकर मेरे बच्चे घबरा गए थे। यही नहीं फील्ड में मौजूद भेड़ें भी इधऱ-उधर भागने लगी। लुई ने मुझे बताया था कि कुछ उसके पैर को छूकर गया है। मुझे उसकी बात पर विश्वास है, लेकिन मैं रोशनी को और अधिक देखना चाहती थी, यह समझने के लिए कि क्या हो रहा था? फिर कुछ लोग कीचड़ में दौड़ने लगे। जिसके बाद घबराकर में घर में घुस गई। इसके बाद एक अजीब सी रोशनी छा गई। साचा का दावा है कि यूएफओ देखने के बाद उन्हें तनाव की शिकायत हुई और वे घर से बाहर निकलने से भी घबराने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+