इतनी खूबसूरत कि 5 मिनट में नौकरी से हुई बर्खास्त

एक लड़की की नौकरी उसकी सुंदरता की वजह से चली गई। एक टीवी चैनल में काम करने वाली लड़की को ​सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वह बहुत ज्यादा सुंदर है।

लंदन। महिलाओं की खूबसूरती उनका गहना होता है। उनकी खूबसूरती उनकी ताकत होती है, लेकिन एक लड़की के लिए उसकी सुंदरता मुसीबत बन गई है। उनकी नौकरी उसकी खूबसूरती की वजह से छिन गई। लंदन में टेलीविजन पर काम करने एक लड़की की नौकरी उसकी सुंदरता की वजह से चली गई। एक टीवी चैनल में काम करने वाली लड़की को ​सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वह बहुत ज्यादा सुंदर है।

 Woman claims she was fired from job for being too attractive

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल की एमा हल्से एक प्रोडक्शन फर्म यूनिट टीवी में काम करती थी। उसे यूनिट टीवी में ​फ्रीलांस रनर के तौर पर नौकरी मिली थी, लेकिन काम करने के बस 5 मिनट बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकाले जाने के बाद एमा ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसे नौकरी से इसलिए निकाला गया क्योंकि वह बहुत सुंद​र दिखती है।

उसे इस नौकरी के बजाए मॉडलिंग करने की सलाह दी गई। मैनेजर ने उसे टीवी में नौकरी के बजाए मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह ही और उसे घर पर ड्रिंक का ऑफर दिया। हलांकि इससे एमा बहुत निराश है। वो कहती है कि नौकरी से निकाले जाने से मैं बहुत निराश हूं। मुझे यकीन नहीं हो पा रहा है कि असल में हुआ क्या है। एमा कहती है कि उसने ऑफिस में कोई आपत्तिजनक कपड़े भी नहीं पहने थे, बावजूद इसके उन्हें इस तरह से जॉब से निकाला गया। हलांकि कंपनी ने इससे इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+