पति को बुर्का पहनाकर बाहर ले गई पाकिस्तानी महिला, बोली- खुली तिजोरी है कोई देखकर लूट न ले
नई दिल्ली। पाकिस्तान के एक कपल ने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया कि वे छा गए। दरअसल ये पोस्ट कुछ ऐसा था कि जेंडर स्टेरियोटाइप तोड़ने के लिए किया गया था। पोस्ट में महिला ने पति के साथ सेल्फी शेयर की है। महिला ने पति को बुर्का पहना रखा है और उसे डिनर कराने बाहर ले गई है। इसके नीचे उसने एक लंबा पोस्ट लिखा है जिसमें पितृसत्ता और महिलाओं को बुर्का पहनाने वाले समाज को जमकर लताड़ा गया है।
View this post on InstagramA post shared by The Mewly Weds (@themewlyweds) on
'पति की खूबसूरती की अकेली हकदार हूं'
महिला ने पोस्ट में लिखा है- 'ये मेरा खूबसूरत पति है। हां आप इनकी खूबसूरती नहीं देख सकते, मैं इसे छुपाकर रखती हूं क्योंकि मैं इसकी अकेली हकदार हूं। वो जो कुछ भी है, उसकी कामयाबी, सपने और उसकी पूरी जिंदगी मेरी कर्जदार है। उसपर किसी और की नजर पड़ना हराम है इसलिए मैं कोशिश करती हूं कि उसे दुनिया की बुरी नजर से बचाकर घर पर रखूं। सही रहेगा वो जहां भी जाए मेरे साथ ही जाए।'

'मेरा पति खुली तिजोरी है कोई लूट न ले'
महिला ने आगे लिखा कि मुझे पसंद है कि मेरा पति जब बाहर जाता है तो किस शालीनता से खुद कर ढंक कर रखता है। क्योंकि वो एक खुली तिजोरी है और मैं नहीं चाहती कि कोई उसे लूट ले। अगर फिर भी बाहर उसके साथ कुछ गलत हो जाता है तो हम इसे किस्मत मान लेंगे और उम्मीद करेंगे कि ऐसा करने वाले को सजा मिले।

'मैं औरत हूं कैसे भी घूमूं मुझे कोई डर नहीं'
आगे महिला ने लिखा कि 'दूसरी ओर मैं कहीं भी अपने चड्ढा बनियान में बेधड़क घूम सकती हूं, टैंक टॉप में, क्रॉप टॉप में या शर्टलेस होकर क्योंकि मैं एक महिला हूं और मुझे महिलाओं से क्या डर। अगर वे ऐसा कुछ करती भी हैं तो मैं किसी को नहीं बताउंगी क्योंकि इससे मैं दुनिया के सामने कमजोर लगूंगी। जबकि हम तो माचो और मजबूत पैदा हुए हैं।' महिला के इस पोस्ट से साफ है कि उसका सीधा निशाना पितृसत्तातमक सोच पर है और वह इस पोस्ट के जरिए स्टीरियोटाइप तोड़ना चाहती है। हालांकि एक तरफ जहां इस पोस्ट की लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: एक बल्लेबाज बीच पिच पर खड़ा रहा, फिर भी लिए दो रन
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications