पति को काटने पर भड़की महिला ने चबा डाला ऊंट का प्राइवेट पार्ट!
नई दिल्ली। आमतौर पर किसी इंसान को कोई जानवर काट लेते है तो उस पर रेबीज का खतरा मंडराने लगता है। रेबीज से बचने के लिए इंसानों को वाकयदा एंटीबायटिक के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं। लेकिन अगर इंसान किसी जानवर को काट तो उस पर भी रेबीज हो सकती है। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के लुइसियाना शहर में देखने को मिला है। एक महिला ने खुद को बचाने के लिए ऊंट के प्राइवेट पार्ट्स को ही चबा डाला।

खुद को बचाने के लिए महिला को ये कदम उठाना पड़ा
इस अजीब घटना में एक ऊंट कैस्पर को एक महिला द्वारा कथित तौर पर काटे जाने के बाद एक पशु चिकित्सक द्वारा एंटीबायोटिक्स दिया गए हैं। यह घटना तब हुआ जब महिला चिड़ियाघर के 272 किलो के ऊंट के नीचे फंस गई और उसने खुद को बचाने के लिए महिला को ये कदम उठाना पड़ा। अमेरिका के लुइसियाना के ग्रोसे टेटे में ग्लोरिया लैंकेस्टर (68) और एडमंड लैंकेस्टर (73) अपने बहरे कुत्ते के इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बहरा कुत्ता ऊंट के बाड़े के अदंर चला गया।

ऊंट के नीचे दब गई महिला
दंपति ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि ऊंट ने बिना उकसावे के उनके कुत्ते पर हमला किया। वहीं शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि, जब ऊंट ने उस पर हमला किया तो उससे पहले महिला ने उसे उकसाया था। उन्होंने बताया कि, जब दंपति अपने कुत्ते को जब बाड़े से बाहर नहीं निकाल पाए तो वह उसे दूर भगाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद उंट घबराकर अपना बचाव करते हए महिला के उपर गिर पड़ा। जिससे महिला ऊंट के नीचे दब गई।

पशु चिकित्सकों ने ऊंट को एंटीबायोटिक्स दिए
ऊंट के चुंगल से खुद को बचाने के लिए महिला ने ऊंट के प्राइवेट पार्ट के पास काट लिया। जिसके बाद किसी तरह महिला वहां से बाहर निकल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सकों ने ऊंट को एंटीबायोटिक्स दिए हैं। वहीं महिला का आरोप है कि उसके उपर ऊंट गिरने के कारण उसके पेट, गर्दन और शरीर कई हिस्से में चोट आई है। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।
PHOTO: सोशल मीडिया से












Click it and Unblock the Notifications